बोले शिवपाल यादव, राम मंदिर बना तो खत्म हो जाएगा भाजपा का मुद्दा

पीएसपीएल नेता शिवपाल यादव ने सपा को चापलूसों की पार्टी करार दिया और कहा कि सपा मूल सिद्धांतों से भटक गई है। राम मंदिर पर बोले यह भाजपा का मुद्दा मंदिर बना तो खत्म हो जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:30 PM (IST)
बोले शिवपाल यादव, राम मंदिर बना तो खत्म हो जाएगा भाजपा का मुद्दा
बोले शिवपाल यादव, राम मंदिर बना तो खत्म हो जाएगा भाजपा का मुद्दा

आगरा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता शिवपाल यादव ने खुद को भाजपा का विरोधी बताया और मीडिया के सवालों का जवाब में राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा पर तीखे प्रहार किये और कहा कि अगर राम मंदिर ही बन जाएगा तो बीजेपी पार्टी के पास मुद्दा ही खत्म हो जाएगा। शिवपाल ने कहा कि वह राम मंदिर विरोधी नहीं है। राम मंदिर विवादित जगह पर न बने बल्कि आम सहमति से किसी अन्य स्थान पर बनाया जाए। उन्होंने स्वयं को भाजपा का धुर विरोधी बताते हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट नहीं बल्कि भाजपा के विरोधी हैं।

सपा चापलूसों की पार्टी

फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव  लडऩे के बारे में उन्होंने कहा कि अबकी बार लोकसभा चुनाव वे जरूर लड़ेंगे लेकिन कहा से लड़ेंगे ये पार्टी मीटिंग में तय होगा। शिवपाल बोले कि समाजवादी पार्टी चापलूसों और चुगुलखोरों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में बेइज्जत किया गया। जब मैंने चापलूसों का विरोध किया तो मुझे पार्टी से बाहर कर दिया गया।शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब इस पार्टी में चुगलखोरों की जमात खड़ी हो गई है। अब ये पार्टी किसानों की पार्टी नहीं रही।

बिगड़ सकता है अयोध्या का माहौल

शिवपाल से मीडिया ने पूछा कि 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना दोनों का वहां जमावड़ा लग रहा है, जिससे वहां की स्थिति बिगड़ सकती है, इस सवाल पर वे बोले कि ये सरकार को सोचना चाहिए कि वहां पर कोई हालात ना बिगड़ें। सरकार को कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। अगर कोई भी विवादित जगह है तो मंदिर आपसी सहमति से कहीं भी बन सकता है।

विवादित जगह पर न बने राम मंदिर : शिवपाल

शिवपाल ने इटावा में कहा कि वह राम मंदिर के विरोध में नहीं है। राम मंदिर बने लेकिन विवादित जगह नहीं। उसे आम सहमति से किसी और स्थान पर बनाया जाए। 22 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई में होने वाले दंगल की तैयारियों का जायजा लेने सैफई हवाई अड्डे आए शिवपाल ने राम मंदिर को भाजपा का चुनावी मुद्दा बताया। कहा, राम मंदिर भाजपा के लिए महज चुनावी मुद्दा है इसीलिए वह इसे सुलझाना नहीं चाहती। जनता को चाहिए वह इसे समझे और अमन चैन बनाए रखे। उन्होंने बताया कि नेताजी के जन्मदिन पर उनको आमंत्रित किया गया है। सैफई में विशाल दंगल का आयोजन होगा, जिसमें देश भर के बड़े पहलवान हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी