मैनपुरी में बोले शिवपाल, सपा से गठबंधन पर कुछ दिन इंतजार

शिवपाल यादव बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनपुरी के करहल आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं तो बहुत दिनों से कह रहा हूं कि समाजवादी पार्टी से मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:31 PM (IST)
मैनपुरी में बोले शिवपाल, सपा से गठबंधन पर कुछ दिन इंतजार
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी के करहल में प्रेसवार्ता करते हुए।

आगरा, जागरण संवाददाता। पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर बड़े ऐलान की बात कहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब कुछ दिन और इंतजार की बात कह रहे हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है।

शिवपाल यादव बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनपुरी के करहल आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं तो बहुत दिनों से कह रहा हूं कि समाजवादी पार्टी से मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मगर इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हम तो समाजवादी हैं। पिछले 40 साल से नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। अब भी हमारी कोई शर्त नहीं। केवल इतना कहा है कि हमारे साथ जो भी लोग हैं, जो जिताऊ उम्मीदवार हैं, उनकाे टिकट दिया जाए। 

chat bot
आपका साथी