Mahashivratri 2021: शिवरात्रि पर बन रहा कल्याणकारी शिव योग, विशेष पूजा से मिल सकती है कई दोषों से मुक्ति

Mahashivratri 2021 महाशिवरात्रि पर्व में रात्रि की प्रधानता रहती है। इस कारण 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा। इस दिन सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक महान कल्याणकारी शिवयोग रहेगा। उसके बाद सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला सिद्धयोग आरम्भ हो जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:35 AM (IST)
Mahashivratri 2021: शिवरात्रि पर बन रहा कल्याणकारी शिव योग, विशेष पूजा से मिल सकती है कई दोषों से मुक्ति
शिवरात्रि पर सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक महान कल्याणकारी 'शिवयोग' रहेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। 11 मार्च को इस बार महाशिवरात्रि का व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार शिवरात्रि के दिन बेहद खास माना जाता है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ घनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। महाशिवरात्रि पर्व में रात्रि की प्रधानता रहती है। इस कारण 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा। 

इस दिन सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक महान कल्याणकारी 'शिवयोग' रहेगा। उसके बाद सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला 'सिद्धयोग' आरम्भ हो जाएगा। चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 12 मार्च को दोपहर 3 बजे बजकर कर 2 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि का निशीथ काल 11 मार्च को रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

शिवरात्रि का महत्व 

शिवपुराण के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा जाता है। दरअसल महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। इस दिन का प्रत्येक घड़ी-पहर परम शुभ रहता है। कुवांरी कन्याओं को इस दिन व्रत करने से मनोनुकूल पति की प्राप्ति होती है और विवाहित स्त्रियों का वैधव्य दोष भी नष्ट हो जाता है।

शिव पूजा से मिलेगी इन दोषाें से मुक्ति

महाशिवरात्रि में शिवलिंग की पूजा करने से जन्मकुंडली के नवग्रह दोष तो शांत होते हैं विशेष करके चंद्र्जनित दोष जैसे मानसिक अशान्ति, मां के सुख और स्वास्थ्य में कमी, मित्रों से संबंध, मकान-वाहन के सुख में विलम्ब, हृदयरोग, नेत्र विकार, चर्म- कुष्ठ रोग, नजला- जुकाम, श्वांस रोग, कफ- निमोनिया संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है और समाज में मान प्रतिष्ठा बढती है।

शिव पूजा में चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं

− शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यापार में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढती है।

− भांग अर्पण से घर की अशांति, प्रेत बाधा तथा चिंता दूर होती है।

− मंदार पुष्प से नेत्र और ह्रदय विकार दूर रहते हैं।

− शिवलिंग पर धतूर के पुष्प-फल चढ़ाने से दवाओं के रिएक्शन तथा विषैले जीवों से खतरा समाप्त हो जाता है।

− शमीपत्र चढ़ाने से शनि की शाढ़ेसाती, मारकेश तथा अशुभ ग्रह-गोचर से हानि नहीं होती।  

chat bot
आपका साथी