देव, शास्त्र, गुरु की सेवा पर समाज करता है प्रशंसा

नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शिखर कलशारोहण कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:44 AM (IST)
देव, शास्त्र, गुरु की सेवा पर समाज करता है प्रशंसा
देव, शास्त्र, गुरु की सेवा पर समाज करता है प्रशंसा

आगरा, जागरण संवाददाता। नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नसिया जी पीर कल्याणी में शनिवार को भगवान नेमिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और यागमंडल विधान हुआ। आचार्य मेरुभूषण महाराज व आचार्य विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में मंदिर व वेदी प्रतिष्ठा प्राचीन जिनबिब स्थापना, शिखर कलशारोहण और ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे आचार्य विनम्र सागर महाराज ने कहा कि देव, शास्त्र, गुरु की सेवा पर सारा समाज प्रशंसा करता है। अच्छे कार्य से स्मरण करके दूसरे अच्छे कार्य करने का मन बनता है। शाम को मंगल आरती की गई। रविवार को जाप, अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, देव स्थापना, शिखर कलाशारोहण, ध्वजारोहण और हवन होगा। मंच संचालन राजकुमार जैन राजू ने किया। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन, अनंत कुमार जैन, भोलानाथ जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन, निर्मल कुमार मोठ्या, राजेश सेठी, चंद्रप्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी