Shatru Sampatti: आगरा में करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति पर कब्जा बरकरार, तहसील प्रशासन ने मूंद रखी आंख

खेरागढ़ तहसील में 0.46 हेक्टेअर है शत्रु संपत्ति। एक साल पूर्व तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा। तहसील सदर में मिलीं 22 संपत्तियां। कुल रकबा 2442.48 वर्ग मीटर। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आएगी संयुक्त केंद्रीय टीम।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:55 PM (IST)
Shatru Sampatti: आगरा में करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति पर कब्जा बरकरार, तहसील प्रशासन ने मूंद रखी आंख
आगरा में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा हो रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त है। संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय टीम संपत्तियों की जांच कर रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में संयुक्त केंद्रीय टीम आगरा आ रही है, लेकिन इसके बाद भी खेरागढ़ तहसील में करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति पर कब्जा है। तहसील प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि एक साल पूर्व तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह जमीन 0.46 हेक्टेअर है। वहीं, तहसील सदर में 22 संपत्तियां मिली हैं। कुल रकबा 2442.48 वर्ग मीटर है।

खेरागढ़ से कागारौल रोड स्थित गाटा संख्या 139/1 और 140 है। दस साल पूर्व जमीन के एक हिस्से पर कब्जा हो गया था। धीरे-धीरे अन्य हिस्से पर कब्जा होना शुरू हो गया। इसकी शिकायतें तहसील प्रशासन से हुईं। वर्ष 2016 में तत्कालीन एसडीएम एमपी सिंह ने वाद दायर किया। कार्रवाई के आदेश दिए गए, लेकिन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वर्ष 2020 में लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभी तक जमीन खाली नहीं कराई गई है। उधर, तहसील सदर में 22 शत्रु संपत्तियों की कीमत साढ़े दस करोड़ रुपये है। यह जमीन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में है। तहसीलदार सदर रजनीश कुमार ने बताया कि कुल रकबा 2442.48 वर्ग मीटर है। शत्रु संपत्तियों पर कब्जे हैं। इसकी सूची तैयार की जा रही है।

इन क्षेत्रों में हैं शत्रु संपत्तियां

मंसा देवी राजा की मंडी, छमछम गली कोतवाली, गली असूर बेग कोतवाली, कटरा नील, नाई की मंडी, मूद पाड़ा ढोलीखार, घटिया मामू भांजा, तेलीपाड़ा, जटटू बाजार, गली हकीमान कला, गुदड़ी मंसूर खां, नौबस्ता चौराहा।

कोठी मीना बाजार मैदान की चल रही है जांच

कोठी मीना बाजार मैदान में पांच हेक्टेअर से अधिक जमीन शत्रु संपत्ति है। तीन माह पूर्व डीएम प्रभु एन. सिंह के आदेश पर तत्कालीन एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने जांच शुरू की थी। लखनऊ और प्रयागराज टीम गई थी। जहां से कई अहम दस्तावेज मिले थे।

एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि खेरागढ़ सहित कई अन्य जगहों पर शत्रु संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें मिली हैं। सभी एसडीएम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी