शर्मनाक, नौ साल की बच्‍ची से 90 साल का बुजुर्ग कर रहा छेड़छाड़, आगरा में गिरफ्तार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र की घटना बालिका से कीं अश्लील हरकतें। साथ ले जाने का प्रयास करने पर लाेगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस जांच में मामला सही पाया गया। छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:59 AM (IST)
शर्मनाक, नौ साल की बच्‍ची से 90 साल का बुजुर्ग कर रहा छेड़छाड़, आगरा में गिरफ्तार
आगरा में नौ साल की बच्‍ची से बुजुर्ग छेड़छाड़ कर रहा था।

आगरा, जागरण संवाददाता। कमला नगर में 90 साल के बुजुर्ग द्वारा नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

घटना शनिवार की शाम लगभग सवा छह बजे की है। कमला नगर थाने के मनोहरपुर निवासी हरिराम शर्मा पर आरोप है कि उसने नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ की। आरोपित ने बालिका को अश्लील इशारे किए। इसके बाद उसे पकड़ लिया। अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच बस्ती के कुछ लोगों ने आरोपित बुजुर्ग को बालिका को अपने साथ ले जाते हुए देख लिया।

उन्होंने बुजुर्ग को पकड़ लिया। इसकी जानकारी बालिका के स्वजन को दी। वह मौके पर अा गए। पुलिस को सूचना दे दी। स्वजन ने बालिका से जानकारी की। उसने बताया कि आरोपित उसे पहले से परेशान कर रहा है। उसे स्कूल जाते समय बहाने से रोक लेता था। उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास करता था। वह डर के चलते इसकी शिकायत नहीं करती थी।

इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि आरोपित हरिराम शर्मा के बारे में छानबीन की गई। बालिका द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

एक साल पहले भी लगे थे आरोप

बस्ती वालों का पुलिस से कहना था कि एक साल पहले भी बुजुर्ग पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मगर, उस समय लोगों बुजुर्ग की उम्र काे देखते हुए लोगों ने उसकी शिकायत नहीं की थी।

chat bot
आपका साथी