NHAI: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर

दो साल पूर्व शुरू हुआ था निर्माण मंडी समिति के सामने नहीं लगेगा जाम। फीरोजाबाद से आगरा की दोनों लेन का निर्माण हुआ पूरा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 07:58 AM (IST)
NHAI: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर
NHAI: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर

आगरा, जागरण संवाददाता। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शाहदरा फ्लाईओवर चालू हो जाएगा। इससे मंडी समिति के सामने व उसके आसपास के क्षेत्र में जाम का झाम खत्म हो जाएगा। फिलहाल फ्लाईओवर की फीरोजाबाद से आगरा की तरफ की दोनों लेन बनकर तैयार हो गई हैं। डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड ने दो साल पूर्व शाहदरा फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया था। यह कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा होना है। पूर्व में जुलाई के अंतिम सप्ताह में फ्लाईओवर को चालू करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्य बंद रहा। इससे कार्य में देरी हुई। अब फ्लाईओवर को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में चालू किया जाएगा। आगरा से फीरोजाबाद की तरफ की लेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ की दोनों लेन बनकर तैयार हो गई हैं।

वाटरवक्र्स चौराहा पर जाम का झाम हुआ कम

यमुना नदी पर तीसरा पुल बनने से वाटरवक्र्स चौराहा पर जाम का झाम कम हो गया है। आगरा से फीरोजाबाद और फीरोजाबाद से आगरा आने वाले वाहन सीधे गुजर रहे हैं।

फैक्ट फाइल

- शाहदरा फ्लाईओवर की लंबाई 1.6 किमी है।

- फ्लाईओवर की चौड़ाई 27 मीटर है।

- खंभों की ऊंचाई 5.5 मीटर है।

- फ्लाईओवर में 24 गर्डर हैं, स्पॉन की संख्या तीन है।

- एक स्पॉन में आठ गर्डर रखे गए हैं।

बंद है आइएसबीटी फ्लाईओवर का कार्य

आइएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चार माह से बंद चल रहा है। एएसआइ की आपत्ति के बाद कार्य बंद किया गया था। एनएचएआइ मथुरा खंड ने एनओसी के लिए आवेदन किया है। 

chat bot
आपका साथी