Flyover in Agra: मिलेगी जाम से मुक्ति, 13 नवंबर से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर

Flyover in Agra तीन साल पूर्व शुरू हुआ था कार्य जाम के झाम से मिलेगी निजात। फीरोजाबाद से आगरा की लेन बनकर तैयार हो गई है जबकि आगरा से फीरोजाबाद लेन पर कुछ कार्य बाकी रह गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:12 AM (IST)
Flyover in Agra: मिलेगी जाम से मुक्ति, 13 नवंबर से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर
नेशनल हाईवे-19 आगरा से इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली से ठीक पूर्व 13 नवंबर को शाहदरा फ्लाईओवर चालू होगा। इससे गल्ला मंडी समिति और शाहदरा रोड पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। तीन साल पूर्व फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था। फीरोजाबाद से आगरा की लेन बनकर तैयार हो गई है, जबकि आगरा से फीरोजाबाद लेन पर कुछ कार्य बाकी रह गया है।

नेशनल हाईवे-19 आगरा से इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड ने यह कार्य तीन साल पूर्व शुरू किया था। इसी के तहत शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर (प्राचीन हनुमान मंदिर, झरना नाला से मंडी समिति के पास तक) बनाया जा रहा है। लाकडाउन अवधि में शाहदरा फ्लाईओवर का कार्य ठप रहा। अनलाक में काम चालू हुआ। एनएचएआइ आगरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले फीरोजाबाद से आगरा की लेन को चालू किया जाएगा। तीन बार लेन का निरीक्षण किया जा चुका है।

फैक्ट फाइल

- शाहदरा फ्लाईओवर की लंबाई 1.6 किमी है।

- फ्लाईओवर की चौड़ाई 27 मीटर है।

- खंभों की ऊंचाई 5.5 मीटर है।

- स्पान की संख्या तीन और 24 गर्डर हैं।

- एक स्पान में आठ गर्डर रखे गए हैं।

- फ्लाईओवर की कुल लागत 35 करोड़ रुपये है।

टीपी नगर फ्लाईओवर का कार्य तेजी से

नेशनल हाईवे-19 पर स्थित टीपी नगर कट पर फ्लाईओवर का कार्य तेज हो गया है। इससे ट्रैफिक को सर्विस रोड से होकर गुजारा जा रहा है। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 

chat bot
आपका साथी