श्रीकृष्ण को आबे जमजम पिलाने का बयान देने वाली शबाना खंडेलवाल हुईं भाजपाई

कांग्रेस नेता व आल इंडिया उलेमा बोर्ड महिला विंग की अध्‍यक्ष शबाना खंडेलवाल ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ था विवादित बयान का वीडियो। अब बोलीं खुद पी लिया गंगाजल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:31 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:31 AM (IST)
श्रीकृष्ण को आबे जमजम पिलाने का बयान देने वाली शबाना खंडेलवाल हुईं भाजपाई
शबाना खंडेलवाल ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली।

आगरा, जागरण संवाददाता। श्रीकृष्ण को आबे जमजम पिलाने का विवादित बयान देनी वालीं आल इंडिया उलेमा बोर्ड की महिला विंग की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस में दो दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहीं शबाना ने लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने छह दिसंबर को मथुरा स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की बात कही थी। आल उलेमा बोर्ड की महिला विंग की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने इस पर विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ था। शबाना ने कहा था कि अगर प्रदेश सरकार ने राज्यश्री चौधरी को नहीं रोका तो वो दल-बल के साथ मथुरा जाकर कान्हा जी को आबे जमजम पिलाएंगी। सोमवार को शबाना खंडेलवाल ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा था। प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम नहीं कर रहा था। निरंतर लोग पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे थे। उन्होंने अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का भी प्रयास किया। भाजपा सरकार में बेहतर काम हो रहा है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। कान्हा जी को को आबे जमजम नहीं पिलाया, लेकिन स्वयं गंगाजल पी लिया है। शबाना महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उप्र कांग्रेस की महासचिव रही हैं।

chat bot
आपका साथी