संक्रमितों का आंकड़ा 100 पहुंचने पर बाह में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन

कलींजर रुदमुली और पुरा बाघराज में ग्राम प्रधानों ने कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:20 AM (IST)
संक्रमितों का आंकड़ा 100 पहुंचने पर बाह में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन
संक्रमितों का आंकड़ा 100 पहुंचने पर बाह में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन

जागरण टीम, आगरा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बाह में 100 से अधिक पहुंचने के बाद गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। बाह के कलींजर गांव में रविवार को ग्राम प्रधान श्याम मोहन ने गली-मुहल्लों को सैनिटाइज कराया। उनके साथ हैल्पिग हेंड्स के बबलू यादव, राहुल शर्मा आदि ने ग्रामीणों को संक्रमण के बचाव के लिए जागरूक किया। पुरा बाघराज में भी ग्राम प्रधान शेर सिंह व भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को मास्क लगाने और जरूरत पर ही घरों से निकलने की सलाह दी। वहीं शहीदों के नाम से पहचान रखने वाले रुदमुली गांव में प्रधान बबीता चौहान ने सैनिटाइजेशन कराया। खानापूर्ति कर लौटी स्वास्थ्य टीम

वैक्सीन लगाने के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया गया है। जैतपुर ब्लाक के बड़ा गांव में रविवार को स्वास्थ्य टीम पहुंची थी। ग्रामीणों के मुताबिक प्राइमरी स्कूल में कुछ देर रुकने के बाद टीम लौट गई। यहां कई लोग वैक्सीनेशन से वंचित रह गए। एत्मादपुर के कई गांवों को कराया सैनिटाइज

जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने रविवार को बास बाला, नेकपुर, शेरखां, चावली, मुखवार, बुर्ज गंगी, बुर्ज कढेर, नगला गोल और बुर्ज कृपा में सैनिटाइजेशन कराया। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह ने जगनपुर, प्रधान रेखा शर्मा ने बास बादाम, नया बास, प्रधान सुनील सिंह ने रसूलपुर में सैनिटाइजेशन कराया। नगला देवहंस में मास्क और दवा का वितरण

जागरण टीम, आगरा।कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों ने फतेहाबाद के ग्राम नगला देवहंस में मास्क और दवा का वितरण किया। एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसका घर और पूरी बस्ती को सैनिटाइज किया गया। परिवार के लोगों को दवा दी गई। खंड विकास अधिकारी आरके सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मुहम्मद हनीफ, ग्राम पंचायत सचिव हर्षवर्धन प्रशांत मौजूद रहे। वहीं बसई के ग्राम प्रधान शिवकुमार शर्मा ने भी गांव में सैनिटाइजेशन कराया। मास्क न लगाने पर 92 के चालान, 16100 रुपये जुर्माना वसूला

जागरण टीम, आगरा। सर्किल की फतेहाबाद, डौकी और निबोहरा पुलिस ने बगैर मास्क 92 लोगों के चालान किए। उनसे 16100 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यहां 60 लोगों के चालान व 10 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। डौकी में छह के चालान व तीन हजार रुपये की जुर्माना राशि और निबोहरा में 26 के चालान और 3100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी