Sarv Dharm Prarthna: थम गया पूरा आगरा मंडल, जो बिछड़े हैं उन्हें श्रद्धांजलि देने को, देखें तस्वीरों में सद्भाव की मिसाल

Sarv Dharm Prarthna घड़ी की छोटी सुई जैसे ही नौ पर पहुंची पूरे आगरा मंडल में सब कुछ थम गया। खेत से लेकर मंदिर तक और घरों से लेकर दुकानों₹ दफ्तरों तक लोगों ने कोरोना पीड़ितों के लिए दैनिक जागरण की पहल पर सर्वधर्म प्रार्थना की।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 03:09 PM (IST)
Sarv Dharm Prarthna: थम गया पूरा आगरा मंडल, जो बिछड़े हैं उन्हें श्रद्धांजलि देने को, देखें तस्वीरों में सद्भाव की मिसाल
मथुरा शहर के हृदय स्थल होली गेट चौराहा पर ट्रैफिक रोककर प्रार्थना करते शहरवासी।

आगरा, जागरण संवाददाता। बुधवार सुबह घड़ी में नौ बजते ही पूरे आगरा मंडल में एक साथ हाथ जोड़कर कोरोना पीड़ितों के लिए दैनिक जागरण की पहल पर निर्धारित सर्वधर्म प्रार्थना हुइ। बस में यात्रा कर रही सवारियां हों या फिर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग। दफ्तर में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हों या फिर घरों में बैठे बच्चे, बुजुर्ग व जवान। महिला हो या पुरुष। अस्पताल के चिकित्सक हो या मरीज। शिक्षक हों या विद्यार्थी। संत हों या अनुयायी। जनता हो या जनप्रतिनिधि। सब प्रार्थना में जुटे नजर आए। इतना ही नहीं सात समुंद्र पार लोगों ने भी अपनों के लिए प्रार्थना करना सबसे पहला कार्य और धर्म समझा। आइये तस्वीरों में देखें आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा और कासगंज सहित यूएसए में अर्पित किये गए श्रद्धासुमन...

यूएसए 

यूएसए के सैन डिएगो शहर में दैनिक जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना के तहत कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग, पत्नी विद्युत गर्ग और उनके मित्र। सौ. से स्वयं।

आगरा देहात क्षेत्र-

ट्रांस यमुना कॉलोनी 

शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दैनिक जागरण सर्व धर्म प्रार्थना के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कर्मचारी। 

सैंया थाना परिसर पर दैनिक जागरण सर्व धर्म प्राथना के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए एसएसआई ओमवीर सिंह के साथ पुलिसकर्मी। 

कस्बा शमशाबाद के ब्रह्म कुमारी आश्रम पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए। 

कैलाश आश्रम लादूखेड़ा पर दैनिक जागरण सर्व धर्म प्राथना के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए महंत रामदास व ग्रामीण।

बटेश्वर में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना

खेरागढ़ मंडी परिसर में किसान,व्यापारी,मंडी समिति सचिव व अन्य ने दैनिक जागरण के साथ कि सर्व धर्म प्रार्थना। 

फीरोजाबाद 

फीरोजाबाद के कामाख्या मंदिर का दृश्य। 

फीराेजाबाद के सुभाष चौराहा पर प्रार्थना करते शहरवासी। 

बस में सवार होने से पहले दिवंगतों को श्रद्धांजलि।

मथुरा 

मथुरा के यमुना घाट पर प्रार्थना करते लोग।

श्री कृष्ण जन्मस्थान के बाहर प्रार्थना करते लोग। 

प्रियकांत जू मंदिर। 

गोवर्धन में प्रार्थना सभा में गिर्राज जी से प्रार्थना करते लोग। 

बरसाना लाड़िली जी का मंदिर।

शाहदरा मेन बाजार में श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्रीय नागरिक ।

एटा 

मुस्लिम समाज की प्रार्थना सभा। 

एटा में पार्क के बाहर कोरोना पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते लाेग। 

श्रद्धासुमन अर्पित करने में खिलाड़ी भी पीछे नहीं। एटा के स्टेडियम का दृश्य। 

सर्व धर्म सभा प्रार्थना का दृश्य। 

 

चर्च में प्रार्थना सभा। 

अस्पताल में प्रार्थना सभा। 

जैन मंदिर में प्रार्थना। 

कासगंज 

कासगंज में चौराहा पर खड़े होकर प्रार्थना करते ट्रेफिक पुलिस कर्मी। 

सुभाष बाजार में व्यापारी।

गांधी मूर्ति नदरइ गेट पर संभ्रांत नागरिक, व्यापारी, चैयरमेन, एसएसपी। 

मैनपुरी 

मैनपुरी शहर के ईशन नदी तिराहा पर कोरोना संक्रमितों को श्रद्धांजलि देते नागरिक और यातायात पुलिस के कर्मी।

कलक्ट्रेट सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल एएसपी मधुबन कुमार सिंह व शहर के गण्यमान्य जन।

 कलक्ट्रेट सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल एएसपी मधुबन कुमार सिंह व शहर के गण्यमान्य जन।

सीओ सिटी कार्यालय के बाहर कचहरी रोड पर प्रार्थना करते सीओ सिटी अभय नारायण व अन्य।

घिरोर बाजार में प्रार्थना करते व्यापारी।

chat bot
आपका साथी