Helpline for Students: आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू की हेल्पलाइन, समस्या समाधान को कर सकते हैं फोन

राजकीय इंटर कालेज में तीसरे पहर तीन से चार बजे तक पूछ सकते हैं प्रश्न। कक्षा 11वीं और 12वीं में 13 और नौवीं-10वीं में छह विशेषज्ञ शिक्षक तैनात। अलग अलग विषय विशेषज्ञों को सौंपी गई है जिम्‍मेदारी ताकि ऑनलाइन पठन-पाठन में नहीं आए कोई दिक्‍कत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:32 AM (IST)
Helpline for Students: आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू की हेल्पलाइन, समस्या समाधान को कर सकते हैं फोन
माध्‍यमिक शिक्षा विभाग ने आगरा में छात्रों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर्स जारी कर दिए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आनलाइन पठन-पाठन की बेहतरी के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन शुरू कर दी है। शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कालेज में कक्षा व विषयवार बनाई गई इस हेल्पलाइन में योग्य विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। विद्यार्थी हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी विषय संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर पाएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षण मनोज कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सचिव ने जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इसे शुरू किया गया है, इसमें विद्यार्थी प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तीसरे पहर तीन से चार बजे तक अपनी विषय संबंधित समस्याओं व प्रश्न पूछकर जिज्ञासा का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जीआइसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह को हेल्पलाइन का नोडल इंचार्ज बनाया गया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

कक्षा 11 व 12

- हिंदी: डा. राजेंद्र सिंह चौहान, 9458487865.

- अंग्रेजी: राखी गुप्ता, 9410839895.

- भौतिक विज्ञान: प्रभाकर गिरी, 9411404753.

- रसायन विज्ञान: रागिनी शर्मा, 7017289928.

- गणित: सुशील कुमार जैन, 9760013218.

- जीव विज्ञान: डा. प्रज्ञा राय, 6395661856.

- भूगोल: आनंदवीर सिंह, 9457109750.

- अर्थशास्त्र: डा. संजीव यादव, 9634593916.

- संस्कृत: डा. हरिगोपाल शर्मा, 8864952525.

- वाणिज्य: पवन कुमार, 9927321832.

- इतिहास: वर्षा जैन, 6395852779.

- समाज शास्त्र: डा. तरुण शर्मा, 9412332074.

- नागरिक शास्त्र: कुसुम दिवाकर, 9411002277.

कक्षा नौवीं और 10वीं

- हिंदी: विश्वंभर दयाल पाराशर, 7060010093.

- अंग्रेजी: मीता वर्मा, 9368268285.

- विज्ञान: राजेश कुमार बघेल, 9412492753.

- सामाजिक विज्ञान: दीक्षा निगम, 9557519813.

- गणित: चंद्रवीर सिंह, 8273277602.

- जीव विज्ञान: शैलेष कुमार, 9456466352.

chat bot
आपका साथी