29 से शुरू होगा अंकतालिकाओं के वितरण का दूसरा चरण

पहले चरण में 560 कालेजों ने प्राप्त की थी 2.25 लाख अंकतालिका दूसरे चरण में टेक्निकल पाठ्यक्रम व विधि की सवा लाख अंकतालिकाएं की जाएंगी आवंटित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM (IST)
29 से शुरू होगा अंकतालिकाओं के वितरण का दूसरा चरण
29 से शुरू होगा अंकतालिकाओं के वितरण का दूसरा चरण

आगरा, जागरण संवाददाता । डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विभागों में 2015 से अब तक की लंबित पड़ी 260000 अंकतालिकाओं के वितरण का पहला चरण पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण में बीए, बीएससी, बीकाम, एलएलबी व टेक्निकल पाठ्यक्रमों की अंकतालिकाओं का वितरण किया जाएगा। दूसरा चरण 29 जून से शुरू होगा।

विश्वविद्यालय के विभागों में विभिन्न कारणों से लंबे समय से अंकतालिकाएं दबी हुई थीं। लंबित अंकतालिकाओं के कारण छात्र लगातार शिकायत लेकर विश्वविद्यालय पहुंचते थे। इस समस्या को दैनिक जागरण ने कई बार उठाया। किस विभाग में कितनी अंकतालिकाएं लंबित हैं, किस छात्र ने कितने चक्कर लगाए, कितने सालों से लंबित हैं आदि समस्याओं को कई बार प्रकाशित किया। इसके बाद कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने लंबित अंकतालिकाओं को संशोधित कर वितरित करने के आदेश दिए। विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की टीम तैयार की गई, जिसने समस्याओं का वर्गीकरण कर संशोधन का काम शुरू किया। 260000 अंकतालिकाएं संशोधित की गईं। पहले चरण में 560 कालेज लगभग 2.25 लाख अंकतालिकाएं ले जा चुके हैं। 354 कालेज अभी रह गए थे। इसी दौरान कुलपति ने अन्य पाठ्यक्रमों की लंबित अंकतालिकाओं को भी वितरित करने के निर्देश दे दिए। एजेंसी प्रभारी प्रो. उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार से बीएड 2015 से 2019 तक की बीए, बीएससी व बीकाम के री-एग्जाम की, एलएलबी 2020, बीकाम वोकेशनल, बीसीए, बीबीए व अन्य टेक्निकल पाठ्यक्रमों की अंकतालिकाएं आवंटित की जाएंगी। कालेज दीनदयाल उपाध्याय संस्थान से अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह सूचना सभी कालेजों की लागइन आइडी पर भी डाल दी गई है। दूसरे चरण में लगभग सवा लाख अंकतालिकाएं वितरित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी