NHAI: सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की दूसरी लेन चालू

दो माह से मरम्मत के चलते बंद थी रुनकता से सिकंदरा की लेन सर्विस रोड से गुजर रहा था ट्रैफिक। अंडरपास की सभी स्ट्रीट लाइट हुईं शुरू। दो माह पूर्व रुनकता से सिकंदरा लेन उखड़ गई थी। इस रोड पर ग्रेनुलर सब बेस का निर्माण ठीक से नहीं हुआ था।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:42 PM (IST)
NHAI: सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की दूसरी लेन चालू
शुक्रवार रात लेन को चालू कर दिया गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड की टीम ने शुक्रवार रात सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की दूसरी लेन को चालू कर दिया। मरम्मत के चलते दो माह से रुनकता से सिकंदरा की लेन बंद थी। ट्रैफिक सर्विस रोड से होकर गुजर रहा था। वहीं अंडरपास की सभी स्ट्रीट लाइट चालू हो गई हैं।

नेशनल हाईवे-19 स्थित सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने अंडरपास बनाया गया है। इससे जाम के झाम से राहत मिल गई है। दो माह पूर्व रुनकता से सिकंदरा लेन उखड़ गई थी। इस रोड पर ग्रेनुलर सब बेस का निर्माण ठीक से नहीं हुआ था। पत्थर के चूरा के बदले मिट्टी का प्रयोग किया गया था। बारिश के चलते दूसरी लेन जगह-जगह उखड़ गई। एनएचएआइ मथुरा खंड की टीम ने 150 मीटर की रोड का फिर से निर्माण किया। शुक्रवार रात लेन को चालू कर दिया गया।

जल्द चालू होगी फ्लाईओवर की पहली लेन

एनएचएआइ मथुरा खंड की टीम आइएसबीटी फ्लाईओवर की पहली लेन को जल्द चालू करने जा रही है। यह लेन खंदारी से सिकंदरा की तरफ की है। 32 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी