Mobile Loot: आगरा में मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरों की स्कूटी फिसली, आटो मैकेनिक ने एक दबोचा

Mobile Loot आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में कानपुर हाईवे की घटना। पकड़े गए लुटेरे से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 02:02 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 02:02 PM (IST)
Mobile Loot: आगरा में मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरों की स्कूटी फिसली, आटो मैकेनिक ने एक दबोचा
मोबाइल लूट में पकड़ा गया आरोपित राहुल।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे आटो मैकेनिक को एक्टिवा सवार लुटेरों ने निशाना बना लिया। मोबाइल लुटेरों की थोड़ी दूर चलते ही एक्टिवा फिसल गई। इसके बाद आटो मैकेनिक ने एक लुटेरे को दबोच लिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

प्रकाश नगर निवासी आशू रविवार रात आठ बजे पैदल आगरा- दिल्ली हाईवे पर ट्रांस यमुना कालोनी के पास एक हास्पिटल के सामने से गुजर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर काल आ गई। वह पैदल चलते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी फीरोजाबाद की ओर से एक्टिवा सवार दो लुटेरे आ गए। उन्होंने झपट्टा मारकर आशू के हाथ से मोबाइल लूट लिया। इसके बाद रामबाग की ओर तेज रफ्तार में एक्टिवा से भागने लगे। थोड़ी दूर चलने पर लुटेरों की एक्टिवा फिसल गई और एक लुटेरा गिर पड़ा। आशू उनका पीछा कर रहा था। उसने एक्टिवा से गिरे लुटेरे को दबोच लिया। वहीं दूसरा लुटेरा एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया। आशू ने लुटेरे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लुटेरे से पूछताछ की। उसने अपना नाम फीरोजाबाद के उसायनी निवासी राहुल बताया। उसने फरार हुए साथी का नाम धौलपुर निवासी अंकुश बताया है। पकड़े गए लुटेरे से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अब पुलिस फरार लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी