Sawan 2021: ब्रज के इस शिवालय में पूजन करने से दूर होते हैं ग्रह दोष, जानिए इतिहास और महत्व

Sawan 2021 पिपलेश्वर महादेव की पूजा करने से शनि का प्रभाव कम होता है। महादेव भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। महादेव से जिसने जो माांग उसे महादेव ने दिया है। सोमवर और सावन में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 02:30 PM (IST)
Sawan 2021: ब्रज के इस शिवालय में पूजन करने से दूर होते हैं ग्रह दोष, जानिए इतिहास और महत्व
मथुरा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर शहर में यमुना स्थित प्रयाग घाट पर है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मथुरा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर शहर में यमुना स्थित प्रयाग घाट पर है। पिपलेश्वर महादेव श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। पिपलेश्वर महादेव पर पूजा-अर्चना करने से शनि देव के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं। सावन और प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है।

इतिहास

जब महर्षि दधीचि का दाह संस्कार हो रहा था, तब उनकी पत्नी तीन वर्ष के बालक को पीपल वृक्ष के कोटर में रखकर सती हो गईं। देवर्षि नारद वहां पहुंचे तो बालक ने अपना परिचय पूछा। नारद ने बताया कि तुम महर्षि दधीचि के पुत्र हो। उनकी मौत शनिदेव की महादशा के कारण हुई थी। नारद ने पीपल के पत्तों और गोदों को खाकर जीने वाले बालक का नाम पिप्पलाद रखा। पिप्पलाद की तपस्या पर ब्रह्माजी ने वर मांगने को कहा। पिप्पलाद ने अपनी दृष्टि से किसी भी वस्तु को जलाने की शक्ति मांगी। वर मिला तो पिप्पलाद ने शनि देव काे भस्म करना शुरू कर दिया। ब्रह्मा जी के आग्रह पर पिप्पलाद ने शनिदेव को छोड़ने के एवज में दो वर मांगे। एक जन्म से 16 वर्ष तक किसी भी बालक की कुंडली में शनि का स्थान नहीं होगा। मुझ अनाथ को शरण पीपल वृक्ष ने दी है। अतः जो भी व्यक्ति सूर्योदय के पूर्व पीपल पर जल चढ़ाएगा, उस पर शनि की महादशा का असर नहीं होगा।।

विशेषता

मंदिर में शिव परिवार है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने से शनि ग्रह के दुष्प्रभाव दूर होते हैं। महादेव कभी भक्तों को निराश नहीं करते हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी महादेव के दर्शन करने आते हैं। यहां सावन मास में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। सुबह -शाम नियमित पूजन करने वालों की संख्या भी खासी है।

पिपलेश्वर महादेव की पूजा करने से शनि का प्रभाव कम होता है। महादेव भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। महादेव से जिसने जो माांग, उसे महादेव ने दिया है। सोमवर और सावन में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है।

रविदत्त गौड़-महंत

महादेव हमेशा भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं। जब भी कष्ट आया, महादेव ने दूर कर दिया। पिपलेश्वर महादेव का पूजन करने से मन को शांति मिलती है। महादेव में भक्तों की सच्ची आस्था है।

नेहा अग्रवाल-होली गेट

chat bot
आपका साथी