Sawan 2020: गौरी नंदन गणेश को भी प्रिय है सावन, बुधवार को जरूर करें ये पांच काम

Sawan 2020 आठ जुलाई को है सावन का पहला बुधवार। बुधवार को ही बारिश की बूंदों ने दी राहत।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:47 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:53 AM (IST)
Sawan 2020: गौरी नंदन गणेश को भी प्रिय है सावन, बुधवार को जरूर करें ये पांच काम
Sawan 2020: गौरी नंदन गणेश को भी प्रिय है सावन, बुधवार को जरूर करें ये पांच काम

आगरा, जागरण संवाददाता। भगवान आशुतोष का प्रिय माह सावन, उनके पूरे परिवार को ही प्रिय है। सावन के सोमवार को जितना महत्‍व भगवान शिव की पूजा का है उतना ही महत्‍व मंगलवार को मां गौरी की आराधना का भी है। बुधवार को गणपति की पूजा भी विशेष फलदायी होती है। ज्‍योतिषाचार्य डॉ शोनू मेहरोत्रा के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भोले शंकर की पूजा के साथ साथ शिव परिवार का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। जिस तरह भगवान शंकर की अर्चना के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना गया है उस तरह पार्वती जी के लिए मंगलवार और भगवान गणेश के लिए बुधवार का दिन श्रेष्ठ होता है। 8 जुलाई को इस सावन का पहला बुधवार है। सावन के प्रत्‍येक बुधवार को यदि पांच विशेष उपाय कर लिये जाएं तो गणपति की कृपा बरसती है।

जानिए पूजन विधि

डॉ शोनू के अनुसार मूषक की सवारी करने वाले भगवान गणेश की पूजा की एक विशेष विधि है। इसमें गुड़ और धनिया का भोग लगाया जाता है। दूर्वा (दूब) भी अर्पित की जाती है। गणेश जी को लड्डू बहुत प्रिय है। इसे भी भोग में शामिल किया जाता है। पूजा- अर्चना के बाद दान करना लाभदायक होता है। बुधवार को तांबे की वस्तुएं और मूंग की दाल का दान करना उत्तम होता है। इसके साथ ही रात्रि में तांबे के बर्तन में पानी रखकर उसका सुबह सेवन करें।

ये पांच उपाय करेंगे कल्‍याण

1- माटी से स्‍वयं गणपति बनाकर दूर्वा अर्पित करें।

2- भगवान गणेश को गुड़- धनिया का भोग लगाएं।

3- तुलसी के पत्तों को धोकर उनका सेवन करें।

4 - घर से सौंफ खाकर निकलें।

5- हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

गणेश जी के लिए करें इन मंत्रों का जप

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:' मंत्र का जप करें।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें।

chat bot
आपका साथी