सीसीटीएनएस का सर्वर डाउन, प्रत्याशियों का वेरीफिकेशन अटका

जन सुविधा केद्रों पर भीड़ प्रत्याशियों को हो रही मुश्किल पंचायत चुनाव में पर्चा भरने दाखिल करते वक्त दिए जाने वाले दस्तावेजों में पुलिस वेरीफिकेशन भी अनिवार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 11:59 PM (IST)
सीसीटीएनएस का सर्वर डाउन, प्रत्याशियों का वेरीफिकेशन अटका
सीसीटीएनएस का सर्वर डाउन, प्रत्याशियों का वेरीफिकेशन अटका

आगरा,जागरण संवाददाता। घर बैठे पुलिस वेरीफिकेशन की व्यवस्था पंचायत चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। आनलाइन व्यवस्था सर्वर डाउन होने के कारण फेल चल रही है। आफलाइन वेरीफिकेशन करने से थानों में इन्कार किया जा रहा है।

आनलाइन पुलिसिग के लिए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिग एंड नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) बनाया गया है। एक वेब साइट पर तमाम सुविधाएं दी गई हैं। इसी पर आनलाइन यूपी काप एप के माध्यम से पुलिस वेरीफिकेशन का विकल्प दिया गया है। पूर्व में थाने से एक प्रपत्र पर वेरीफिकेशन करके दिया जाता था। मगर, अब इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होता है। पंचायत चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए पुलिस वेरीफिकेशन अनिवार्य है। पर्चा भरने के दौरान दिए जाने वाले अभिलेखों में पुलिस वेरीफिकेशन भी शामिल है। इसलिए जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से प्रत्याशी वेरीफिकेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। मगर, कई दिन होने के बाद भी वेरीफिकेशन नहीं हो पा रहा। सीसीटीएनएस के माध्यम से ही थानों में एफआइआर, विवेचना आदि कार्य हो रहे हैं। अब वेरीफिकेशन का एक साथ लोड बढ़ने के कारण सर्वर डाउन हो गया है। दिन में तो साइट खुल ही नहीं रही। रात में कुछ समय वेबसाइट पर आवेदन हो रहे हैं। इसके बाद सर्वर डाउन होने के कारण वेरीफिकेशन नहीं हो पा रहा। सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी भी लोगों की परेशानी को देखते हुए रात में काम कर रहे हैं। इसके बाद भी वेरीफिकेशन का कार्य समय से नहीं हो पा रहा। एसएसपी मुनिराज का कहना है कि क्या तकनीकी समस्या आ रही है, इसे चेक कराया जाएगा। इसके बाद उच्च स्तर पर वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी