सत्ता जाने के बाद भाजपा के घोटाले सामने आएंगे

बाह के कस्बा जरार में समाजवादी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष बोले पिछड़ा वर्ग पर ध्यान नहीं दे रही प्रदेश सरकार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:10 AM (IST)
सत्ता जाने के बाद भाजपा के घोटाले सामने आएंगे
सत्ता जाने के बाद भाजपा के घोटाले सामने आएंगे

जागरण टीम, आगरा। बाह के कस्बा जरार में रविवार को सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार घोटाले वाली सरकार है। सत्ता जाने के बाद इनके घोटाले सामने आएंगे। जिलाध्यक्ष आगरा मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछडे़ वर्ग की ओर ध्यान नहीं दे रही है। सपा उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगी। रविकांत मिश्रा, कल्याण सिंह निषाद, अवनींद्र यादव, राकेश धनगर, अंशूरानी निषाद, लालसिंह लोधी, गौरव यादव, लल्ला गुर्जर, बंगाली सविता मौजूद रहे। घरों की चौखत तक पहुंचा तालाब का गंदा पानी

जागरण टीम, आगरा। बाह के पुरा कनैरा गांव में बारिश और उचित जलनिकासी न होने की वजह हो रहे जलभराव से लोग परेशान हैं। उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उनकी घरों की चौखट तक पानी पहुंच गया है।

गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से आम रास्ता और गलियों में जलभराव हो रहा है। घरों तक तालाब का गंदा पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण गंदे पानी से निकलने को मजबूर बने हैं। तालाब का पानी बाह से पुरा कनैरा होते हुए बासौनी जाने वाले मार्ग पर भरने की वजह से करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा नेता पवन भदौरिया का कहना है कि यहां कई वर्षो से जलभराव की समस्या है। उन्होंने ब्लाक अधिकारियों व ग्राम प्रधान से तालाब का पानी निकलवाने की मांग की है। महिलाएं डर कर नहीं, डटकर करें सामना

जागरण टीम, आगरा। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत रविवार को गांव पडु़आपुरा में महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें डर कर नहीं डटकर हालात का सामना करने के लिए जागरूक किया गया।

इसमें पिनाहट के विप्रावली के ग्राम प्रधान देवानंद परिहार व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचित करें। इसके लिए उन्होंने सरकारी नंबर 9454402756 भी सभी को दिया। उन्होंने कहा असुरक्षित महसूस पर इस नंबर पर संपर्क करें। पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्काल पहुंचेगी। किसी भी हालात का डर कर नहीं डटकर सामना करें। किसी भी प्रकार का अत्याचार सहन न करें।

chat bot
आपका साथी