Samajwadi Party Agra: समाजवादी पार्टी ने आगरा में बढ़ाई सक्रियता, जोड़-तोड़ के साथ ही साइकिल यात्राओं पर जोर

बीते दिनों पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने घर वापसी करते हुए सपा का दामन थामा। वह एत्मादपुर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:34 AM (IST)
Samajwadi Party Agra: समाजवादी पार्टी ने आगरा में बढ़ाई सक्रियता, जोड़-तोड़ के साथ ही साइकिल यात्राओं पर जोर
आगरा में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा निकाले जाने की तैयारी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव काे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। एक ओर दूसरे दलों में सेंधमारी की जा रही है तो दूसरी ओर साइकिल यात्रा के जरिये जन-जन को सपा की नीतियों के बारे में जागरूक करने की तैयारी है। इसी के तहत शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर तहसील स्तर पर साइकिल यात्रा निकाली जाएंगी।

बीते दिनों पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने घर वापसी करते हुए सपा का दामन थामा। वह एत्मादपुर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगे हैं। बीते शुक्रवार को ही तमाम कार्यकर्ताओं को उन्होंने सपा की सदस्यता दिलाई है। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त आ चुकी है। महंगाई आसमान पर है। आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है। न व्यापारी सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कानून व्यवस्था चाैपट हो चुकी है। बेरोजगार युवाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापार भी पटरी पर नहीं आ पा रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आस लगा रही है। इसलिए समाजवादी कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्राएं निकालेगी। इसके साथ ही विभिन्न गोष्ठियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। महंगाई के खिलाफ सपाई सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी