Kidnapping Case in Agra: आगरा में सेल्स आफिसर लापता, अपहरण की आशंका

Kidnapping Case in Agra एत्माद्दौला के रहने वाले हैं दो अगस्त को कंपनी के लिए निकले थे। हरीपर्वत क्षेत्र में मिली अंतिम लोकेशन अनहोनी की आशंका पर एसएसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन। ट्रांस यमुना कालोनी फेस-दो निवासी सुनील कुमार एक कंपनी में सेल्स आफिसर हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:13 PM (IST)
Kidnapping Case in Agra: आगरा में सेल्स आफिसर लापता, अपहरण की आशंका
ट्रांस यमुना कालोनी फेस-दो निवासी सुनील कुमार एक कंपनी में सेल्स आफिसर हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला इलाके के रहने वाले एक कंपनी के सेल्स आफिसर लापता हो गए। वह दाे अगस्त को घर से कंपनी के लिए निकले थे। एक घंटे बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। दो दिन से तलाश में जुटे स्वजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुुंचे। उन्होंने सेल्स आफिसर के साथ अनहाेनी की आशंका जताते हुए उनकी बरामदगी की गुहार लगाई।

ट्रांस यमुना कालोनी फेस-दो निवासी सुनील कुमार एक कंपनी में सेल्स आफिसर हैं। बड़े भाई संतोष कुमार ने बताया कि सुनील दो अगस्त की सुबह साढ़़े नौ बजे घर से बाइक पर कार्यालय के लिए निकले थे। करीब पौने दस बजे उन्होंने वाटर वर्क्स चौराहे से कंपनी को अपनी लोकेशन भेजी। इस दौरान भाई संतोष ने फोन किया ताे उन्होंने बताया कि वह गांधी नगर में हैं। वह सुबह साढ़े दस बजे तक संपर्क रहे। इसके बाद सुनील का मोबाइल मोबाइल स्विच आफ हो गया। बीच में कई बार मोबाइल आन हुआ, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। स्वजन काे लगा कि कंपनी के काम के चलते व्यस्त होंगे। देर शाम तक सुनील घर नहीं लौटे तो स्वजन को चिंता हुई। सुनील के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्विच आफ था। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद सुराग नहीं लगने पर स्वजन ने दो अगस्त की रात को एत्माद्दौला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। स्वजन ने आरोप लगाया कि पुलिस सुनील के गायब होने को गंभीरता से नहीं ले रही है।

सेल्स आफिसर के पिता रघुवीर प्रसाद, मां नारायणी देवी, पत्नी मीतू और भाई संतोष व कुलदीप बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी मुनिराज जी से सुनील के साथ अनहाेनी की आशंका जताई। उसका पता लगा बरामद करने की गुहार लगाई। एसएसपी ने बताया कि सीओ छत्ता को टीम बनाकर सेल्स आफिसर का पता लगा बरामदगी के निर्देश दिए हैं।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज

सेल्स आफिसर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं। यह फुटेज गांधी नगर पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के हैं। वाटर वर्क्स चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी फुटेज मिली है। पुलिस सेल्स आफिसर का रूट चेक कर रही है। हनी ट्रैप का शिकार तो नहीं हो गया सेल्स आफिसर के जानने वाले उसके हनी ट्रैप का शिकार होने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि स्वजन इससे इंकार कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन का कहना था कि पुलिस यदि सुनील की काल डिटेल निकाले तो उससे काफी जानकारी मिल सकती है। वह किन-किन लोगों के संपर्क में था, उसकी किन लोगों से बातचीत हुई, इससे पुलिस को सुराग मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी