हाथी घाट से श्मशान घाट रोड 20 दिन के लिए होगा बंद

यमुना किनारा से ताजमहल व श्मशान घाट की ओर जाने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे से होकर जाएंगे सोमवार की रात से बंद किया गया था रोड मंगलवार की सुबह ट्रैफिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 01:29 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 01:29 AM (IST)
हाथी घाट से श्मशान घाट रोड 20 दिन के लिए होगा बंद
हाथी घाट से श्मशान घाट रोड 20 दिन के लिए होगा बंद

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारे हाथी घाट से ताजमहल और श्मशान घाट की ओर जाने वाला रोड 20 दिन के लिए बंद करने की तैयारी है। गंगाजल की पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई करने के लिए इस रास्ते को बंद किया जाएगा। सोमवार की रात को रोड को बंद कर दिया गया था। मगर, शहर के लोगों को इसकी पूर्व सूचना नहीं देने के चलते ट्रैफिक पुलिस के अनुरोध पर मंगलवार सुबह रास्ते को खोल दिया गया। अब इसे गुरुवार से बंद करने की तैयारी है। रास्ता बंद होने के बाद यमुना किनारा हाथी घाट से ताजगंज श्मशान घाट जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। वाहनों को हाथी घाट से बिजलीघर चौराहे होते हुए किले के सामने निकाला जाएगा।

आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी से लेकर ताजगंज तक 143 करोड़ रुपये से 1200 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अब तक वाटर व‌र्क्स चौराहे से वेदांत मंदिर और पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां गार्डन चौराहे तक गंगाजल की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। अब हाथी घाट से ताजगंज श्मशान घाट रोड पर लाइन डाली जानी है। सोमवार की रात को रोड बंद कर दिया गया था। मंगलवार से पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई होनी थी।

बिना किसी पूर्व सूचना के रोड बंद करने से लोगों को असुविधा हुई इसके चलते यातायात पुलिस के अनुरोध पर मंगलवार की सुबह रोड को खोल दिया गया। यातायात निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रोड को गुरुवार से बंद किया जा सकता है। इसे फिलहाल 20 दिन के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान हाथी घाट से ताजगंज श्मशान घाट तिराहे की ओर जाने वाले वाहन हाथी घाट से बिजलीघर होते हुए किले के सामने से अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी