जापान ने मास्क और शारीरिक दूरी से लड़ी कोरोना की जंग

अंतरराष्ट्रीय आनलाइन कार्यशाला में कोरोना संक्रमण पर चर्चा बताया-कोरोना संक्रमण से टीबी केइलाज से लेकर टीकाकरण हुआ प्रभावित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST)
जापान ने मास्क और शारीरिक दूरी से लड़ी कोरोना की जंग
जापान ने मास्क और शारीरिक दूरी से लड़ी कोरोना की जंग

आगरा, जागरण संवाददाता। जापान में बच्चे स्कूल जाने लगे हैं, वहां स्थिति सामान्य हो रही है। शुक्रवार को कोविड-19 पर आनलाइन अंतराष्ट्रीय कार्यशाला में एशिया के देशों में बच्चों पर कोरोना के प्रभाव पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डा. राजेश्वर दयाल ने भारत में बच्चों में कोरोना संक्रमण के केस, कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज पर चर्चा की। लाकडाउन में टीबी की जांच और इलाज, टीकाकरण अभियान के प्रभावित होने होने की बात कही। जापान के डा. एच मोरिलुचि ने बताया कि उनके देश में स्थिति सामान्य हो रही है। मास्क, शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं, उनके लिए कांच के कैबिन बनाए गए हैं। चीन के प्रो ल्यू गैंग ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने से कोरोना के संक्रमण की रोकथाम संभव है। कार्यशाला में श्री लंका, थाईलैंड, कोरिया, जापान के विशेषज्ञ शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी