ठंड में भी जोश High, स्‍वच्‍छता के लिए ताजनगरी की सड़कों पर उमड़ा सैलाब Agra News

नगर निगम कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को सुबह निकाली जा रही रैली। आगरा कॉलेज मैदान जुटे हैं स्‍कूली बच्‍चे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:36 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:33 PM (IST)
ठंड में भी जोश High, स्‍वच्‍छता के लिए ताजनगरी की सड़कों पर उमड़ा सैलाब Agra News
ठंड में भी जोश High, स्‍वच्‍छता के लिए ताजनगरी की सड़कों पर उमड़ा सैलाब Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार की सुबह खास है। बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट के साथ हवा शूल सी चुभने वाली। उसके बावजूद जोश हाई है। नगर निगम कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एमजी रोड तिरंगे झंडों और गुब्‍बारे से सजी है। आगरा कॉलेज ग्राउंड से शहरवासियों को स्‍वच्‍छता का संदेश देते हुए नगर निगम परिसर तक पहुंची, यहां मेयर नवीन जैन ने नागरिकों को शहर को स्‍वच्‍छ रखने की शपथ दिलाई। 

शहर की सरकार ने गुरुवार को दो वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर मेयर नवीन जैन ने स्‍वच्‍छता जागरूकता रैली का आयोजन कराया। सुबह करीब नौ बजे से ही आगरा कॉलेज ग्राउंड पर स्‍कूली छात्र-छात्राओं का जुटना शुरू हो गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक तो यह स्थिति हो गई कि करीब 10,000 बच्‍चे एकत्र हो चुके थे। यहां से रैली का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह और मेयर नवीन जैन ने किया। यहां से रैली एमजी रोड से होते हुए नगर निगम परिसर तक पहुंची। पूरे मार्ग के दौरान बच्‍चे शहरवासियों से शहर को साफ रखने की अपील करते जा रहे थे। क्‍लीन आगरा ग्रीन आगरा की तर्ज पर सफेद और हरे रंग की कैप लगाए बच्‍चे आकर्षक लग रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एमजी रोड पर ट्रैफिक भी डायवर्ट रखा।

नगर निगम परिसर में पहुंचकर मेयर नवीन जैन ने सभा को संबोधित करते हुए दो वर्ष की उपलब्धियां बताईं और साथ ही बच्‍चों से कहा कि ये अपनी-अपनी कॉलोनियों के लोगों को साफ रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी