यमुना के बीहड़ में हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी

छह मिनट 54 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल जेसीबी की मदद से ऊंचे-नीचे इलाकों को किया जा रहा समतल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:25 AM (IST)
यमुना के बीहड़ में हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी
यमुना के बीहड़ में हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी

जागरण टीम, आगरा। यमुना के बीहड़ में हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में लकड़ी माफिया इस काम में अंजाम देने में जुटे हैं। सुंसार गांव में माफिया के गुर्गो ने ऊंचे-नीचे इलाकों को जेसीबी की मदद से समतल कर दिया है। अब इसी मार्ग से ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से लकड़ी को ईट-भट्ठों पर पहुंचाया जा रहा है।

शुक्रवार को बाह के सुंसार गांव के पास यमुना के बीहड़ से पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। छह मिनट 54 सेकेंड के इस वीडियो में जेसीबी ऊंचे-नीचे मार्ग को समतल करने में जुटी दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में पेड़ों की जड़ों को खोदते हुए लोग भी दिख रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि सुंसार ही नहीं बल्कि बटेश्वर, बुढ़ैरा, कचौराघाट, मलियाखेड़ा आदि गांवों में बीहड़ से लकड़ी का अंधाधुंध कटान हो रहा है। वन विभाग के एसडीओ केएन सुधीर का कहना है कि प्लांटेशन का काम चल रहा है। इसलिए झाड़-झंकार हटाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की जानकारी भी मिली है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आवास के निर्माण में घटिया सामग्री

जागरण टीम, आगरा। थाना बसई अरेला परिसर में आवास के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की आपत्ति के बाद शुक्रवार को इसकी जांच करने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बीके पांडेय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने सामग्री की जांच की। उनकी जांच में भी घटिया सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। थाना परिसर में आवास निर्माण का ठेका डीके फर्म के पास है।

chat bot
आपका साथी