आरएसएस व भाजपा के संविधान को देश पर नहीं थोपने देंगे

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:30 PM (IST)
आरएसएस व भाजपा के संविधान को देश पर नहीं थोपने देंगे
आरएसएस व भाजपा के संविधान को देश पर नहीं थोपने देंगे

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शुक्रवार को डा. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक भवन, छीपीटोला में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए कहा कि वो आरएसएस और भाजपा के संविधान को देश पर थोपने नहीं देंगे। वर्ष 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

गोष्ठी में प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के इशारे पर डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा देश के सर्वसमाज, शोषित व पीड़ित वर्ग के लिए बनाए गए संविधान को धीरे-धीरे नष्ट कर रही है। सरकारी संस्थानों में संविधान में दी गई आरक्षण की व्यवस्था को निजी संस्थानों को बेचा जा रहा है। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप व लोकतंत्र को जिदा रखने के लिए संविधान में लोकतंत्र के चार स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका व प्रेस को आजादी थी, जिसे बुरी तरह से कुचला जा रहा है। कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। संचालन नंदलाल भारती ने किया। अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, राघवेंद्र उपाध्याय, ओम हरि आनंद, अजहर वारसी, विनोद जरारी, विराग जैन, सत्येंद्र कैम, डा. शिल्पा दीक्षित, याकूब कुरैशी, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

आगरा: संविधान दिवस पर शुक्रवार को कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरु हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बरौली अहीर के जनौरा स्थित कार्यालय पर डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर इसकी शुरूआत की। उपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन को दबाने और संविधान को बदलने का काम किया है। इस दौरान बमरौली कटारा, अकोला ब्लाक के धनौली में सदस्यता अभियान चलाया गया। रात में नैनाना जाट में रात्रि चौपाल हुई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, आमिर आलू वाला, जयवीर सिंह जादौन, जगबीर सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी