घर से निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं फंस न जाएं रास्‍तों पर Agra News

मोहर्रम के चलते मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर रूट रहेगा डायवर्ट।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 09:58 AM (IST)
घर से निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं फंस न जाएं रास्‍तों पर Agra News
घर से निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं फंस न जाएं रास्‍तों पर Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। मोहर्रम पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले जुलूस निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किया है। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के मुताबिक, रूट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा।

- पाय चौकी के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कॉमर्सियल वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी, धाकरान की ओर आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर जाएंगे।
- पालीवाल पार्क, पीर कल्याणी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्‍स व अन्य वैकल्पिक मार्गो से जाएंगे।
- सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटरवर्क्‍स, जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्गो से जाएंगे।
- वाटरवर्क्‍स से कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टॉकीज को जाने वाले वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से गंतव्य को जाएंगे।
- भगवान टॉकीज से कमला नगर, वाटरवर्क्‍स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
- एत्माद्दौला तिराहा से अंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रामबाग, वाटरवर्क्‍स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे।
- यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी वाटरवर्क्‍स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे।
- दो पहिया और चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रैची पुल होकर एत्माद्दौला आ जा सकेंगे।
- लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, करकुंज, आवास विकास कॉलोनी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप, करकुंज होकर गंतव्य को जाएंगे।

chat bot
आपका साथी