भैंस खोलकर ले जा रहे थे पशुचोर, टोकने पर ग्रामीण को मारी गोली

बरहन के मुर्थर अलीपुर की घटना शोरशराबा होने पर एक ही ले जा सके बरहन पुलिस ने हत्या के प्रयास और भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:00 AM (IST)
भैंस खोलकर ले जा रहे थे पशुचोर, टोकने पर ग्रामीण को मारी गोली
भैंस खोलकर ले जा रहे थे पशुचोर, टोकने पर ग्रामीण को मारी गोली

जागरण टीम, आगरा। भैंस खोलकर ले जाने से रोकने पर पशुचोरों ने ग्रामीण को गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के बाद ग्रामीण को घर भेज दिया गया। वहीं पशुचोर एक भैंस को ले जाने में सफल रहे। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

बरहन के मुर्थर अलीपुर निवासी सगे भाई दिनेश बघेल और जनक सिंह की दो भैंस गांव के बाहर बंधी हुई थीं। दिनेश के मुताबिक गुरुवार की रात तीन बजे मैक्स में सवार होकर आधा दर्जन पशुचोर पहुंचे। उन्होंने दोनों भैंस खोल लीं। खटपट की आवाज होने पर दिनेश ने शोर मचा दिया। इससे ग्रामीण जाग गए। उन्होंने एक भैंस को मैक्स में चढ़ा लिया और जलेसर की तरफ भागने लगे। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर खुशहालपुर चौराहे पर उनकी घेराबंदी कर ली। यह देख बौखलाए पशुचोरों ने फायरिग कर दी। गोली खुशहालपुर निवासी रक्षपाल सिंह के पैर को छूती हुई चली गई। एसओ बरहन वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पशुचोरों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला रक्षपाल सिंह ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है और दूसरा दिनेश बघेल ने भैंस चोरी का। पशुचोरों की तलाश की जा रही है। फतेहपुर सीकरी में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म

जागरण टीम, आगरा। बंधक बनाकर छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गंाव की रहने वाली 12वीं की छात्रा 28 अप्रैल की रात घर पर अकेली थी। स्वजन ने बताया कि वे रिश्तेदारी में हुए शादी समारोह में भाग लेने गए थे। आरोप है कि तभी पड़ोस का रहने वाला पीआरडी जवान रविंद्र पहुंचा और छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे घर से ले गया और बंधक बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी