जल्दी माल निकालो वरना गोली मार देंगे

डाक्टर दंपती को धमकी देते रहे बदमाश कालोनी में पैदल अलग-अलग दिशाओं में भागे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:11 AM (IST)
जल्दी माल निकालो वरना गोली मार देंगे
जल्दी माल निकालो वरना गोली मार देंगे

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. जसवंत राय के घर डकैती डालने वाले बदमाश तमंचों के साथ पेचकस, टेप और चाकू भी लाए थे। अंदर घुसते ही डाक्टर और उनके परिवार को कब्जे में ले लिया। उन्हें धमकी देते रहे कि जल्दी माल निकालो वरना गोली मार देंगे। वारदात के बाद भागने से पहले वे यह भी धमकी देकर गए कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वापस आकर गोली मारेंगे। बदमाशों की धमकी से परिवार दहशत में है।

डा. जसवंत राय वर्ष 2007 से आवास विकास कालोनी सेक्टर दो में में रह रहे हैं। डेढ़ वर्ष से उनकी कोठी की मरम्मत चल रही थी। इसलिए वे दूसरे मकान में किराए पर रह रहे थे। 24 जून को ही इस कोठी में शिफ्ट हुए हैं। डा. जसवंत ने बताया कि उनके घर में पहले दो बदमाश घुसे। उनके पीछे तीन बदमाश और आ गए। बदमाश अपने साथ तमंचा, पेचकस, चाकू, टेप आदि लेकर आए थे। वे उन्हें व उनकी पत्नी को जानते थे। तभी उन्होंने उनकी डा. सुनीता को चाबिया लेने के लिए टारगेट पर लिया था। उन्हीं को तमंचे के बल पर कमरे में ले जाकर गहने और नकदी निकलवाए। बीच-बीच में गोली मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने भागने से पहले भी धमकी दी। डा. जसवंत राय ने बताया कि उनकी बेटी लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। घर में वह और पत्नी ही रहते हैं। संयोग था कि छोटे भाई की पत्नी आई हुई थी। उन्होंने बताया कि घर में वैसे ज्यादा कैश नहीं रहता है। जो था वह अल्ट्रासाउंड सेंटर का था। सोमवार को बैंक में जमा करना था। पुलिस को छानबीन में जानकारी हुई कि तीन बदमाश एक तरफ और दो दूसरी तरफ भागे। लोगों ने बदमाशों को पैदल भागते देखा। तीन बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे की रिकाìडग में दिख रहे हैं। कालोनी की सड़क खराब है। आशका है कि बदमाश अलग-अलग दिशाओं में वाहन खड़े करके आए होंगे। वारदात के बाद वे इसीलिए अलग-अलग दिशाओं में भागे। घटना में परिचित के शामिल होने की आशका

बदमाशों ने जिस अंदाज में वारदात की है, उससे पुलिस को किसी परिचित के शामिल होने की आशका है। सभी बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। उन्हें परिवार के सदस्यों और घर के बारे में पूरी जानकारी थी। डाक्टर के घर में डेढ़ वर्ष तक मरम्मत कार्य चला है। इसमें राजमिस्त्री और बेलदार के अलावा अन्य तमाम मजदूर काम करने आए होंगे। कारपेंटर और पेंट का काम अभी घर में चल रहा है। घर में काम कर चुके लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। झुग्गियों में चला सर्च आपरेशन

पुलिस ने देर रात आसपास झुग्गियों में रहने वाले लोगों के यहा सर्च आपरेशन चलाया। झुग्गी में रहने वाले लोगों के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। गेट बंद कालोनी में टूटी दीवार से भागे बदमाश

कालोनी में दोनों ओर गेट लगे हैं। मगर, यहा कोई गार्ड नहीं रहता। एक प्लाट की दीवार टूटी हुई है। कुछ लोगों ने तीन बदमाशों को इसी टूटी दीवार की ओर से भागते हुए देखा था।

chat bot
आपका साथी