Helping Hand: आगरा के रोडवेज के अधिकारी, कर्मचारियों ने किया प्रयास, यहां सभी के लिए उपलब्ध है आक्सीजन कंसंट्रेटर

Helping Hand रोडवेज के अधिकारी कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास से खरीदा कंसंट्रेटर। कुछ की सहमित पर आरएम ने अपने पास से 50 हजार रुपये देकर बुक करा दिया। 90 से अधिक लोग आगे आए और संयुक्त प्रयास से दिल्ली से दो लाख रुपये में कंसंट्रेटर मंगा लिया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:12 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:12 PM (IST)
Helping Hand: आगरा के रोडवेज के अधिकारी, कर्मचारियों ने किया प्रयास, यहां सभी के लिए उपलब्ध है आक्सीजन कंसंट्रेटर
दिल्ली से दो लाख रुपये में कंसंट्रेटर मंगा लिया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। करोना संक्रमण के प्रकोप और संसाधनों की कमी के कारण गत दिनों कई लोग काल के गाल में समा गए। इसमें प्रमुख कारण आक्सीजन की उपलब्धता नहीं हो पाना भी था। आवश्यक सेवाओं में लगे रोडवेज के कर्मचारी, उनके स्वजन भी इस बीच बीमार हुए, जिनको भी आक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा था। दूसरे किसी बीमार को आक्सीजन कमी से न जूझना पड़े इसके लिए रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रयास किया है। संयुक्त सहयोग से एक आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदा गया है, जो दो लोगों के लिए उपयोगी होगा। इसे विभाग से जुड़ा और उपलब्ध होने पर बाहरी व्यक्ति भी प्रयोग में ला सकता है।

पिछले दिनों आरएम के चालक, एक रोडवेज बस चालक की पत्नी, एक फोरमैन आक्सीजन संकट से जूझे थे। आक्सीजन उपलब्ध नहीं होने पर रोडवेज अधिकारियों ने कार्यशाला में उपलब्ध सिलिंडर देकर अपने कर्मचारियों की जान बचाई थी। इसके बाद से दूसरे के सामने ऐसा संकट न आए इसके लिए आरएम मनोज पुंडीर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने विभागीय ग्रुप पर संयुक्त सहयोग से कंसंट्रेटर खरीदने का सुझाव डाला और अधिकारियों के लिए एक मुश्त राशि निर्धारित की। साथ ही कर्मचारियों से भी सहयोग की बात कही। सभी के लिए ये इच्छुक था। कुछ की सहमित पर आरएम ने अपने पास से 50 हजार रुपये देकर बुक करा दिया। 90 से अधिक लोग आगे आए और संयुक्त प्रयास से दिल्ली से दो लाख रुपये में कंसंट्रेटर मंगा लिया गया है। ये ताज डिपो के गेस्ट हाउस के एक कमरे को सैनेटाइज करा उसमें लगा दिया गया है। आरएम ने बताया कि कंसंट्रेटर में बैटरी भी लगवाई जा रही है, जिससे बिजली बाधित होने पर भी वह संचालित हो सके। सभी के सहयोग से ये कार्य किया गया है। 

chat bot
आपका साथी