Roadways Bus: आगरा में यात्री संख्या पर्याप्त होने पर ही घूम रहे रोडवेज बसों के पहिये

Roadways Bus आगरा के ईदगाह बस स्टैंड पर बिना मास्क लगाए यात्रियों की जुटी रहती भीड़। यही हाल अन्य बस स्टैंड का भी। बसों की उपलब्धता नहीं है और यात्री संख्या अधिक होने पर गंतव्यों तक बसें भेजने की बात कही जा रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:17 AM (IST)
Roadways Bus: आगरा में यात्री संख्या पर्याप्त होने पर ही घूम रहे रोडवेज बसों के पहिये
ईदगाह बस स्टैंड पर बिना मास्क लगाए यात्रियों की जुटी रहती भीड़।

आगरा, जागरण संवाददाता। परिवहन निगम ने निर्धारित से आधी सवारी बैठा प्रदेश में बसों के संचालन की अनुमित दे रखी है, लेकिन रूट पर अधिक यात्री संख्या नहीं होने के कारण बसें संचालित नहीं की जाती है। लंबे इंतजार और सवारियों की संख्या बढ़ने पर ही बसें भेजी जाती है। कुछ रूट पर तो इंतजार के बाद जाने वाली बसों में भीड़ हो जाती है, जिससे कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाता है। ईदगाह बस स्टैंड, आइएसबीटी पर यात्री भटकते रहते हैं। गुरुवार सुबह से ईदगाह डिपो का कुछ ऐसा ही हाल है। बसों की उपलब्धता नहीं है और यात्री संख्या अधिक होने पर गंतव्यों तक बसें भेजने की बात कही जा रही है।

बुधवार दोपहर 12 बजे ईदगाह बस स्टैंड के टीन शेड में दर्जनों यात्रियों की भीड़ थी। धूप से बचने के लिए विभिन्न गंतव्य की बसों का इंतजार करने वाले, शेड में पहुंच गए, जिससे शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। इसमें से आधे यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था, जिन्होंने लगा रखा था उसमें से आधे नाक, मुंह से मास्क को नीचे कर एक दूसरे से वार्ता कर रहे थे। यात्री राजेंद्र ने बताया कि उन्हें धौलपुर जाना है, लेकिन बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बार्डर के अंतिम स्टेशन तक के लिए बस दो घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं मिल पाई है। यात्री विजय ने बताया कि नोएडा जाने के लिए डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उपलब्धता नहीं हो रही है। आइएसबीटी पर भी पूरे दिन विभिन्न जिलों के लिए यात्री परेशान घूमते रहे।

सुबह 10 बजे ईदगाह पर आ गए थे, लेकिन नोएडा के लिए भी बस नहीं मिली है। दिल्ली रूट पर बसें बंद हैं।

पप्पू, यात्री

मथुरा जाने के लिए डेढ़ घंटे से बस नहीं मिली है। आवश्यक कार्य से जाना है, लेकिन मुश्किल हो रही है।

विनोद कुमार, यात्री 

chat bot
आपका साथी