Accident at National Highway: आगरा में हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई रोडवेज बस, 4 की मौत

Accident at National Highway हादसे में 12 यात्री हुए घायल सभी को एसएन इमरजेंसी में कराया भर्ती। कानपुर से आगरा आ रही थी रोडवेज बस छलेसर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा। पुलिस मृत यात्रियों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और घायलों के बारे में भी जानकारी कर रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:51 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:10 PM (IST)
Accident at National Highway: आगरा में हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई रोडवेज बस, 4 की मौत
कानपुर से आगरा आ रही बस का हुआ भाीषड़ एक्सीडेंट।

आगरा, जागरण संवाददाता। कानपुर से आगरा आ रही रोडवेज बस छलेसर फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सभी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

छलेसर हाईवे पर खराब खड़े केंटर में कानपुर से आगरा आ रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आगरा फोर्ट डिपो की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घायल 12 में सात गंभीर हैं। इन सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

नेशनल हाईवे 19 के छलेसर के फ्लाइओवर पर तरबूज से भरा कैंटर रात को खराब हो गया था। कैंटर चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक को कैंटर दूर से दिखाई नहीं दिया। बस के पास आने पर कैंटर दिखा तो उसने बचाने की कोशिश की पर तब तक चालक की साइड से रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। सकुशल बचे यात्री किसी तरह बाहर आ गए।

हादसा गुरुवार तड़के चार बजे हुआ। नेशनल हाईवे 19 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा कैंटर रात को खराब हो गया था। कैंटर चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक को कैंटर दूर से दिखाई नहीं दिया। पास आने पर कैंटर दिखा तो उसने बचाने की कोशिश की। तब तक चालक की साइड से रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई।

इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। बस में सकुशल बचे यात्री किसी तरह बाहर आ गए। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 12 घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेज दिया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे में मृतक के नाम

− शाहगंज निवासी 60 वर्षीय यमनी 

− शाहगंज निवासी 65 वर्षीय रेशम

− राजस्थान के विप्र निवासी 28 वर्षीय मंडलेश्वर

− कानपुर के अनवरगंज में रायपुरवा निवासी 52 वर्षीय नरेंद्र सिंह चौहान

chat bot
आपका साथी