Agra Sunday Lockdown: आगरा मंडल की सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा, नहीं आए सब्‍जी बेचने वाले भी

आगरा में रात को बाजारों के बंद होते ही पैदल गश्त पर निकले अधिकारी लिया शहर का जायजा। संजय प्लेस समेत सभी प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त पर निकले एसएसपी। बिना मास्क घूमने वालों का किया चालान लोगों को किया जागरूक।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:40 AM (IST)
Agra Sunday Lockdown: आगरा मंडल की सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा, नहीं आए सब्‍जी बेचने वाले भी
आगरा की सड़कों पर रविवार सुबह से पुलिस सक्रिय है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अागरा में रविवार सुबह से ही चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। सड़कोंं पर अनावश्‍यक घूम रहे लोगों को घर भेजा जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्‍तुओं की दुकानें खुली हैं। हालांकि आज कॉलोनियों में सब्‍जी विक्रेता नहीं पहुंचे हैं। बिना मास्‍क पहने लोगों पर दनादन चालान ठोके जा रहे हैं। इससे पहले शनिवार की रात को आठ बजे बाजार बंद होने के बाद एसएसपी मुनिराज समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ गश्त पर निकल पड़े। अधिकारियो ने शहर के प्रमुख बाजारों का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालेां का चालान किया। उनसे जुर्माना वसूलने के साथ ही चेतावनी भी दी। एसएसपी ने व्यापारियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।

संजय प्लेस में रात आठ बजे के बाद एसएसपी मुनिराज ने फोर्स के साथ पैदल गश्त शुरू की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूक किया। मास्क और दो गज दूरी का पालन करके खुद के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखने की कहा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों और बिना मास्क के बाजारों में घूमते लोगों को चेक किया। बिना मास्क का चालान करने के साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई।

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने पांच अप्रैल से बिना मास्क वालों का चालान करने का अभियान शुरू किया है। इस दौरान जिले में बाजारों से लेकर सड़कों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। पांच अप्रैल को पुलिस ने बिना मास्क 121 लोगों का चालान किया था। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

पांच अप्रैल से अब तक हुए चालान

तारीख चालान

7 149

8 1619

9 425

10 575

11 300

16 270

बाजार में बिना मास्क शूटिंग का विरोध

सदर बाजार में शनिवार को बिना मास्क के टीवी धारावाहिक के कलाकारों द्वारा शूटिंग की जानकारी होने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि शूटिंग के दौरान लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। उन्होंने शूटिंग का विरोध करते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया। शूटिंग करते लोगों ने प्रशासन से अनुमति की बात कही। मगर, अनुमति पत्र मांगने पर उसे नहीं दिखा सके। प्रोडक्शन टीम के सदस्य शूटिंग बंद करके चले गए। शूटिंग का विरोध करने वालों में गोविंद पाराशर के अलावा परिषद के रमन कुशवाह, शिवम चौहान, आकाश जैन, जीतू ठाकुर आदि थे।  

chat bot
आपका साथी