कालिदी विहार में सड़कों में लगे कूड़े के ढेर, नाले पड़े हैं चोक

नहीं लग रही है ठीक से झाड़ू जरा सी बारिश में भर जाता है पानी जागरण आपके द्वार में क्षेत्रीय लोगों ने समस्याओं से कराया अवगत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM (IST)
कालिदी विहार में सड़कों में लगे कूड़े के ढेर, नाले पड़े हैं चोक
कालिदी विहार में सड़कों में लगे कूड़े के ढेर, नाले पड़े हैं चोक

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के अफसरों की लचर कार्यशैली के चलते वार्ड-59 स्थित कालिदी विहार, महावीर नगर क्षेत्रों में ठीक से झाड़ू नहीं लग रही है और न ही कूड़े का उठान किया जा रहा है। सड़कों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी ठीक से नहीं हो रहा है। नालों की सफाई न होने से जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। बुधवार को जागरण आपके द्वार में लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दो से तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आए दिन प्रभावित रहती है जलापूर्ति : कालिदी विहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में आए दिन जलापूर्ति प्रभावित रहती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी पानी के टैंकर नहीं भेजे जाते हैं। दस स्ट्रीट लाइट हैं खराब : कालिदी विहार में 160 स्ट्रीट लाइट के पोल हैं जिसमें दस स्ट्रीट लाइट एक माह से नहीं जल रही हैं। क्षेत्रीय निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि लाइट की मरम्मत के लिए मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार को ज्ञापन दिया जा चुका है। जगह-जगह हैं गड्ढे : कालिदी विहार रोड बारिश से जख्मी हो गई है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से कई बार दो पहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। कालिदी विहार के आसपास की बस्तियां : कालिदी विहार अस्सी फुटा रोड, नगला रामबल, मंडी समिति, कांशीराम, महावीर नगर शामिल हैं।

तीन माह से नहीं हुई फागिग और सैनिटाइजेशन : क्षेत्र में तीन माह से न तो फागिग हुई है और न ही सैनिटाइजेशन। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि फागिग न होने की शिकायत मेयर नवीन जैन से की जा चुकी है। गलियों को नहीं कराया गया पक्का : कालिदी विहार के आसपास आधा दर्जन से अधिक गलियां पक्की नहीं हैं। बारिश में गलियों में पैदल चलना कठिन हो जाता है। वार्ड में 25 सफाई कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की शिकायत की जा चुकी है। इसी के चलते ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। पुष्पा देवी, पार्षद वार्ड 59 सप्ताह में एक कर्मचारी कूड़ा लेने आते हैं। बाकी दिन खुद ही कूड़ा फेंकने के लिए जाना पड़ता है। बारिश में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शांति देवी, क्षेत्रीय निवासी कालिदी विहार में मच्छरों का प्रकोप है। इसके बाद भी नगर निगम की टीम द्वारा फागिग नहीं कराई जा रही है। शशि चौहान, क्षेत्रीय निवासी

जल संस्थान कर्मचारी रात में पानी की आपूर्ति करते हैं, जबकि शहरभर में सुबह और शाम को जलापूर्ति होती है।

कार्तिक, क्षेत्रीय निवासी कालिदी विहार में कूड़ा क्यों नहीं उठ रहा है और ठीक से सफाई न होने की जानकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर से मांगी गई है। सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

chat bot
आपका साथी