52 करोड़ रुपये से बनेंगी शहरभर की सड़कें

सभी प्रमुख सड़क शामिल 9.93 करोड़ रुपये से बनेगी कमला नगर में माडल रोड जल्द कार्रवाई शुरू करेगा नगर निगम शहर में 1600 किमी लंबी हैं सड़कें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM (IST)
52 करोड़ रुपये से बनेंगी शहरभर की सड़कें
52 करोड़ रुपये से बनेंगी शहरभर की सड़कें

आगरा, जागरण संवाददाता । बारिश से जख्मी हुईं शहर भर की सड़कों का जल्द निर्माण होने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन सड़कों के निर्माण पर 52 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। कमला नगर में 9.93 करोड़ रुपये से माडल रोड बनेगी, जबकि बाकी क्षेत्रों में 30 लाख से लेकर चार करोड़ रुपये तक की सड़कें बनेंगी। नगर निगम के सौ वार्डों में 1600 किमी लंबी सड़कें हैं।

गलियों की भी होगी मरम्मत : बारिश के चलते बदहाल हुईं सड़कों के साथ गलियों की भी नगर निगम मरम्मत कराएगा। नगरायुक्त निखिल टीकाराम के आदेश पर एक सितंबर से 15 सितंबर तक सड़क और गलियों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू होगा।

इन सड़कों का होगा निर्माण

- कमला नगर की मुख्य सड़क, 9.93 करोड़ रुपये से।

- मदिया कटरा तिराहे से होटल भावना क्लार्क इन के पास तक सड़क, 3.75 करोड़ रुपये।

- मदिया कटरा तिराहे से लोहामंडी चौराहा होते हुए कोठी मीना बाजार मैदान तक सड़क, 35 लाख रुपये।

- मारुति एस्टेट से अवधपुरी तक सड़क, ढाई करोड़ रुपये।

- अवधपुरी से शंकरगढ़ की पुलिया तक सड़क, 52 लाख रुपये।

- अवधपुरी से बिचपुरी रोड तक सड़क, 1.10 करोड़ रुपये।

- सुल्तानगंल की पुलिया से शांति नगर तक सड़क, 1.41 करोड़ रुपये।

- विजय नगर पुलिस चौकी से रिग रोड तक सड़क, डेढ़ करोड़ रुपये।

- आवास विकास कालोनी सेक्टर चार से निहाल कांप्लेक्स तक सड़क, 2.31 करोड़ रुपये।

- सिकंदरा तिराहे से हेमा पेट्रोल पंप के पास तक सड़क, 2.34 करोड़ रुपये।

- नेशनल हाईवे-19 से विनायक नगर तक सड़क, 3.16 करोड़ रुपये।

- मन:कामेश्वर मंदिर रोड, 41 लाख रुपये।

- फ्रीगंज से टिबर मार्केट तक सड़क, 42 लाख रुपये।

- साईं की तकिया से नामनेर तक सड़क, 48 लाख रुपये।

- प्रकाश नगर रोड, 1.16 करोड़ रुपये।

नगर निगम एक नजर में

- नगर निगम के सौ वार्डों में पांच हजार मुहल्ले हैं।

- सड़कों की लंबाई 1600 किमी है।

- हर साल सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर 65 से 70 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

- नगर निगम कार्यालय में हर दिन सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर 20 से 25 शिकायतें पहुंचती हैं। इन शिकायतों को निस्तारण के लिए छत्ता, ताजगंज, लोहामंडी और हरीपर्वत जोन के इंचार्ज को भेज दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी