MG Road Agra: एमजी रोड पर नहीं मान रहे रिक्शा चालक, एक ही दिन में 35 के हो गए चालान

समझाने के बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई। पुलिस ने 15 ई-रिक्शा सीज किए जाम की समस्या को देख गुरुवार से लगाया गया है प्रतिबंध। शुक्रवार सुबह से भी पुलिस रख रही है एमजी रोड पर नजर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:34 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:34 AM (IST)
MG Road Agra: एमजी रोड पर नहीं मान रहे रिक्शा चालक, एक ही दिन में 35 के हो गए चालान
एमजी रोड आगरा पर आने वाले रिक्‍शा और ई रिक्‍शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर अाए दिन जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने ई-रिक्शा और सामान्य रिक्शा पर गुरवार से प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों को एमजी रोड पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी। इसके बावजूद जो लोग नहीं माने उनके खिलाफ कार्रवाई की। इस दाैरान पुलिस ने 35 ई-रिक्शा के चालान किए। जबकि 15 सीज किए।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमाेद ने बताया कि एमजी रोड पर आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए पिछले दिनों सर्वे किया गया था। यह सर्वे भगवान टाकीज से लेकर प्रतापपुरा चौराहे तक किया गया था। इस दौरान पाया गया कि ई-रिक्शा और रिक्शा के चलते एमजी रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो जाती है। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। विशेष रूप से साईं की तकिया, कलक्ट्रेट तिराहा, सेंट जोंस चौराहा और हरीपर्वत पर जाम लगता है। इससे लोगाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे लेकर बुधवार को सदर,रकाबगंज, नाई की मंडी, एमएम गेट,हरीपर्वत आैर न्यू आगरा के थाना प्रभारियों के साथ एसपी सिटी ने बैठक की थी। इसमें ई-रिक्शा, सामान्य रिक्शा के एमजी रोड पर चलने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। एसपी सिटी ने बताया गुरुवार को इसे लेकर संबंधित थानों ने अभियान चलाया। सुभाष पार्क पर चेकिंग के दौरान 50 ई-रिक्शा और रिक्शाें को लाया गया। इनमें 15 को सीज और बाकी का चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी