Rhea Chakraborty News: सुशांत राजपूत केस में सुर्खियों में आईं रिया का आगरा से क्‍या है कनेक्‍शन, आइए जानें

Rhea Chakraborty रिया के पिता आर्मी में पोस्टिंग के दौरान आगरा में रहे थे तैनात। सन 2003 मेंं रिया की पढ़ाई सेंट क्‍लेयर्स स्‍कूल से हुई।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 09:04 AM (IST)
Rhea Chakraborty News: सुशांत राजपूत केस में सुर्खियों में आईं रिया का आगरा से क्‍या है कनेक्‍शन, आइए जानें
Rhea Chakraborty News: सुशांत राजपूत केस में सुर्खियों में आईं रिया का आगरा से क्‍या है कनेक्‍शन, आइए जानें

आगरा, प्रभजोत कौर। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम रातों-रात सुर्खियों में आया है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर रिया है कौन। रिया और सुशांत के रिश्‍तों की उधेड़बुन भी चल रही है। आप भी यह जानकर चौंक जाएंगे कि रिया चक्रवर्ती का आगरा से कनेक्शन भी है। इसका बचपन यहीं गुजरा। पढ़ाई से लेकर डांस तक हर क्षेत्र में वह अव्वल रहती थी। बचपन के दोस्‍त, आज भी रिया के चुलबुलेपन को याद कर मुस्‍कुरा जाते हैं। ताजनगरी में ही रिया ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। इस बात की तस्दीक उनके पड़ोसी और उनके शिक्षक ने भी की है।

रिया के पिता आर्मी में डाक्टर थे। 2003 में उनकी पोस्टिंग आगरा में हुई थी। रिया की उम्र उस समय 13-14 साल की थी। रिया और उसके भाई शौविक का एडमिशन सेंट क्लेयर्स स्कूल में कराया गया था। 2003 से 2005 के बीच रिया ने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

पूरा प्रोग्राम अकेले संभाल लेती थी

रिया के पिता के पड़ोसी रहे आर्मी से सेवानिवृत्त जीएम खान बताते हैं कि रिया और उनकी बेटी शाहजिया की दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ में शाम के समय एक साथ ही खेलती थी। रिया शाहजिया से एक साल सीनियर थी। शाहजिया आर्मी स्कूल में पढ़ती थी और रिया सेंट क्लेयर्स स्कूल में।

रिया शाहजिया के जन्मदिन पर भी आती थी। कर्नल खान बताते हैं कि रिया को डांस और म्यूजिक का काफी शौक था। लेटेस्ट फैशन के कपड़े पहनती थी। बच्चों के कार्यक्रमों की एंकरिंग भी करती थी। आर्मी के हर प्रोग्राम में हिस्सा लेती थी। उसी समय उसने एमटीवी टीन दीवा में भाग लिया था, जिसमें उसका चयन भी हुआ था। यहीं से रिया का ग्लैमर की दुनिया के प्रति आकर्षण बढ़ा था।

टीचरों की फेवरेट थी रिया

सेंट क्लेयर्स स्कूल में म्यूजिक के शिक्षक रहे विक्रम शुक्ला बताते है कि रिया काफी एक्टिव रहती थी। पढ़ाई में भी अच्छी थी, इसलिए टीचर्स की फेवरेट स्टूडेंट थी। म्यूजिक और डांस में खासी दिलचस्पी थी। स्कूल में होने वाली हर गतिविधि में हिस्सा लेती थी। 

chat bot
आपका साथी