Wrestling: कुश्‍ती में उड़ान भरेंगे अब आगरा के पहलवान, तैयार हो रही है आवासीय कुश्ती एकेडमी

लड़ामदा में जिला कुश्ती संघ करा रहा है निर्माण। 180 खिलाड़ियों के लिए होगी आवासीय व्यवस्था। तीन फ्लोर की आवासीय कुश्ती एकेडमी बनाई जा रही है। 2800 वर्ग गज के कवर्ड एरिया में दो फ्लोर बनकर तैयार हो चुके हैं। यहां प्रैक्टिस व रेजीडेंसियल एरिया बनकर तैयार हो गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:47 AM (IST)
Wrestling: कुश्‍ती में उड़ान भरेंगे अब आगरा के पहलवान, तैयार हो रही है आवासीय कुश्ती एकेडमी
लड़ामदा में जिला कुश्‍ती संघ की ओर से बनाई जा रही आवासीय कुश्‍ती एकेडमी।

आगरा, जागरण संवाददाता। जनवरी में हुई सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता ने आगरा में कुश्ती को संजीवनी प्रदान कर दी है। वर्षों से बंद चल रहे अखाड़े दोबारा शुरू हो गए हैं। वहीं, आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग पर लड़ामदा में आवासीय कुश्ती एकेडमी बनाई जा रही है। इसमें 180 पुरुष खिलाड़ियों के लिए आवासीय व्यवस्था होगी। महिला खिलाड़ी भी यहां अभ्यास कर सकेंगी।

सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुआ था। जिला कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों को अभ्यास में आने वाली दुश्वारियों को देखते हुए उनकी प्रतिभा को तराशने के लिए आवासीय एकेडमी बनाने का निर्णय लिया था, जिससे कि आगरा से प्रतिभा पलायन को रोका जा सके। जिला कुश्ती संघ द्वारा लड़ामदा में तीन फ्लोर की आवासीय कुश्ती एकेडमी बनाई जा रही है। 2800 वर्ग गज के कवर्ड एरिया में दो फ्लोर बनकर तैयार हो चुके हैं। यहां प्रैक्टिस व रेजीडेंसियल एरिया बनकर तैयार हो गया है। तीसरे फ्लोर पर रेसलिंग हाल बनाया जाना है। इसके अगले माह तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। एकेडमी भारतीय कुश्ती संघ से संबद्ध रहेगी। यहां खिलाड़ियों को केवल मैस का शुल्क देना होगा, अन्य शुल्क नहीं लिए जाएंगे। एकेडमी में पुरुष खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था होगी। वहीं, बालिका और महिला खिलाड़ी यहां कुश्ती का अभ्यास कर सकेंगी।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि एकेडमी में दो फ्लोर बनकर तैयार हो चुके हैं, तीसरे फ्लोर पर काम चल रहा है। एकेडमी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। वर्तमान में आगरा के 67 बच्चे शहर से बाहर अन्य जिलों में रहकर कुश्ती सीख रहे हैं। एकेडमी शुरू होने के बाद उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

एकेडमी में लगाया जाएगा मैट

सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिस मैट पर आगरा में हुआ था, उस मैट को रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने जिला कुश्ती संघ को भेंट कर दिया था। यह मैट आगरा में ही रखा हुआ है। इसे एकेडमी में लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को मैट पर कुश्ती का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

chat bot
आपका साथी