Republic Day 2021: कोराेना प्रोटोकाल के साथ मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, DM Agra ने किया ध्वजारोहण

Republic Day 2021 जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी पीएन सिंह ने अपने अधिनस्थाें के साथ किया ध्वजारोहण। कोरोना वायरस प्रोटोकाल का रखा गया पूरा ध्यान। पुलिस लाइन में हो रही है परेड। विभिन्न सोसायटी पार्क सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे को सलामी दी गइ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:56 AM (IST)
Republic Day 2021: कोराेना प्रोटोकाल के साथ मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, DM Agra ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में झंडारोहण करते जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह

आगरा, जेएनएन। कोराेना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हाथाें में तिरंगा भी तो चेहरे पर मास्क भी। सामूहिक आयोजनों से इतर इस बार गणतंत्र दिवस सूक्ष्म रूप से ही मनाया जा रहा है। अधिकांश सामाजिक संस्थाओं ने तो आनलाइन ही गणतंत्र दिवस मनाया। वहीं कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी पीएन सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। विभिन्न सोसायटी, पार्क, सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे को सलामी दी गइ। कुछ जगहों पर प्रभात फेरी भी निकाली गइ।  

मंगलवार पूर्व में रवि की लाली फैलने के साथ ही शहर की सड़कें देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। अब तक स्कूलों में जो उत्साह दिखाइ देता था वो इस बार कम ही दिखा। आठवीं तक के स्कूल बंद होने के कारण शिक्षकों ने ही गणतंत्र दिवस मनाया। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी पीएन सिंह ने अपने अधिनस्थाें के साथ तिरंगे को सलामी दी। पुलिस लाइन में परेड रोमांचित कर रही थी।

विवि में गणतंत्र दिवस 

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में आज 72 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक मित्तल जी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कुलपति और कुलसचिव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम में गृह विज्ञान संस्थान की छात्रा श्रीजी अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के बारे में अपने विचार प्रकट किए गए , संस्थान की ही छात्राओं ने " मैं रहूं या ना रहूं , भारत ये रहना चाहिए "

गीत प्रस्तुत किया और आर.बी.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी अपना गीत प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस से पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा आवासीय इकाई और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके विजयी प्रतिभागियों को कुलपति और कुलसचिव रा आज के कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन विजेताओं को विश्वविद्यालय की ओर से नगद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी , जो सीधे इनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के अनेक देशों की तुलना में अतुलनीय है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण रखना चाहिए। आज विडंबना इस बात की है कि हमें अपने अधिकारों का तो बोध रहता है किंतु कर्तव्य बोध नहीं रहता है। आगे बोलते हुए आपने कहा कि आज हमारा विश्वविद्यालय अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। लॉक डाउन की अवधि में विश्वविद्यालय ने वेबीनार और सेमिनार आदि के माध्यम से अकादमिक क्षेत्र में निरंतर उन्नयन का कार्य किया है। आगे कुलपति ने बताया कि के.एम.आई. की सेवानिवृत्त आचार्य उषा यादव जी को साहित्य का पद्मश्री पुरस्कार देने के लिए नामित किया गया है, यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुगम आनंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र ने किया।

प्रोफेसर दिवाकर खरे प्रोफेसर उमेश चंद शर्मा प्रोफेसर विनीता सिंह प्रोफेसर अजय तनेजा

प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर प्रोफेसर बिंदु शेखर शर्मा प्रोफेसर शरद उपाध्याय प्रोफेसर संजीव कुमार प्रोफेसर बी पी सिंह प्रोफेसर मोहम्मद अरशद सभी सहायक कुलसचिव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता सहित अन्य अनेक शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी