कैंट स्टेशन पर चार्ट रूम का निकाला एसी, प्रिंटर हीट होने से हो रही परेशानी

आगरा कैंट रेलवे स्टशेन के चार्ट रूम में हाई क्वालिटी का प्रिंटर लगा है। प्रिंटर हीट न हो इसके लिए चार्ट रूम में एसी लगाया गया था। मगर पिछले दिनों विभाग द्वारा चार्ट रूम से एसी निकालकर उसकी जगह एगजास्ट फैन लगा दिया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 01:23 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 01:23 PM (IST)
कैंट स्टेशन पर चार्ट रूम का निकाला एसी, प्रिंटर हीट होने से हो रही परेशानी
कैंट स्टेशन के चाट रूम में एसी की जगह लगाया गया एग्जॉस्ट फैन

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गर्मी के चलते चार्ट रूम के कर्मचारी परेशान हैं। गर्मी से कर्मचारियों की हालत तो खराब है ही, साथ में आरक्षण का चार्ट प्रिंट करने वाला प्रिंटर भी हीट होने से सही काम नहीं कर रहा है। ऐसे में प्रिंट सही न हाेने से टीटीई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

आगरा कैंट रेलवे स्टशेन के चार्ट रूम में हाई क्वालिटी का प्रिंटर लगा है। प्रिंटर हीट न हो, इसके लिए चार्ट रूम में एसी लगाया गया था। मगर, पिछले दिनों विभाग द्वारा चार्ट रूम से एसी निकालकर उसकी जगह एगजास्ट फैन लगा दिया गया। तापमान बढ़ने और एसी न होने से प्रिंटर हीट हो रहा है। इससे आरक्षण के चार्ट की प्रिंटिंग खराब हो रही है। एक चार्ट को कई बार प्रिंट करना पड़ रहा है। प्रिंटिंग सही न होने से टीटीई काे भी यात्रियों के नाम देखने में परेशानी होती है। चार्ट रूम के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी है। मगर, इसके बाद भी चार्ट रूम में एसी नहीं लगा है। गर्मी बढ़ने से कर्मचारियों की तबियत भी खराब हो रही है। कर्मचारियों की मानें तो चार्ट रूम के लिए नया एसी आ चुका है, लेकिन इसे अभी तक लगाया नहीं गया है। इस संबंध में आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी कर इसका समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी