राज्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को दी राहत राशि

तेज आंधी में पेड़ के नीचे दबकर मृतक दंपती के वारिसों एवं दूसरे किसान की माता को दी सहायता बचों को आश्रम पद्धति विद्यालय में भेजने को चेताया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:15 AM (IST)
राज्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को दी राहत राशि
राज्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को दी राहत राशि

जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी के गांव खेड़ा कौरई में तेज आंधी से पेड़ के नीचे दबकर मरने वालों के स्वजन को राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने राहत राशि का चेक दिया।

गांव में 24 जून को तेज आंधी में पेड़ उखड़कर गिरने से धनीराम व पत्नी रामा देवी पड़ोसी प्रेम सिंह बघेल की मौत हुई हो गई थी। वहीं दंपती का पुत्र पातीराम घायल हो गया था। राज्यमंत्री ने मृतक दंपती के पुत्र गीतम व दुर्गेश के खातों में राहत राशि का चेक व प्रदीप, पातीराम, सोनू और वैष्णवी को एफडी के प्रमाण पत्र दिए। मृतक प्रेम सिंह की माता पुष्पा देवी के खाते में चार लाख रुपये जमा होने का प्रमाण पत्र दिया। एसडीएम विनोद जोशी राहत राशि का वितरण कराया। ग्राम प्रधान बंटी सिसोदिया, पूर्व प्रधान महेश शर्मा, हाकम सिंह, प्रसाद शर्मा, पवन शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, मनोज रावत, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। फतेहाबाद सीएचसी पर वैक्सीनेशन को बढ़ी भीड़

जागरण टीम, आगरा। तीसरी लहर की आशंका के चलते पिछले आठ दिनों में फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए युवाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। तहसील में टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष केंद्र भी लगवाए गए हैं। इसके तहत गांवों में चौपाल के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के फायदे बताए जा रहे हैं। अब तक तीन दर्जन से अधिक गांवों में टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी प्रचार कर रहे हैं। इसमें जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक एके सिह ने बताया कि 21 से 29 जुलाई तक 4097 युवाओं ने पहली डोज व पांच लोगों को दूसरी डोज लगवाई गई है। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1212 लोगों ने पहली डोज व 252 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

chat bot
आपका साथी