पोखरों की सफाई के लिए स्वीकृत हो धनराशि

किरावली नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता से की मुलाकात ज्ञापन सौंपा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:25 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:25 AM (IST)
पोखरों की सफाई के लिए स्वीकृत हो धनराशि
पोखरों की सफाई के लिए स्वीकृत हो धनराशि

जागरण टीम, आगरा। किरावली नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने मंगलवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव की पोखरों के लिए धनराशि स्वीकृति करने की मांग की है। इसमें बताया गया कि कस्बे के मौजा अभुआपुरा और पुरामना में पोखर की धनाभाव के कारण पर्याप्त सफाई न होने के कारण पोखर सिल्ट से पटी पड़ी हैं। दोनों जलाशय पूरी तरह सूख चुके हैं। कस्बे के जलस्तर को बचाने के लिए पोखरों की खुदाई करवाकर सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई। वहीं विगत में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह द्वारा कस्बे की पेयजल योजना हेतु 1842.219 लाख रुपये की धनराशि का बजट नगर विकास मंत्रालय को वित्तीय स्वीकृति को भेजा गया था। जल की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए नगर पंचायत के दोनों प्रस्तावों पर कार्य करने का भरोसा दिलाया। अपर प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को सकारात्मक रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। ट्रैक्टर ट्राली सीज करने पर बाजार बंद, नारेबाजी

जागरण टीम, आगरा। ट्रैक्टर-ट्राली सीज होने से गुस्साए ग्रामीण ने लोगों के साथ मिलकर जगनेर का बाजार बंद करा दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल, सीओ जगमोहन बुटोला और इंस्पेक्टर जगनेर कुशलपाल सिंह ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। राजस्थान के झरखा निवासी अजय ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहा था। बसई जगनेर पुलिस ने उसे रुकवाकर कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। नहीं देने पर वाहन को सीज कर दिया। इससे गुस्साए अजय ने लोगों के साथ मिलकर बाजार बंद करा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध खनन किया जा रहा था। इस कारण उसे सीज किया गया है। शिवालय टेहू में युवक का सिर फोड़ा, एनसीआर

जागरण टीम, आगरा। बरहन के शिवालय टेहू में युवक का सिर फोड़कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। सोनपाल उर्फ खचेरा शिवालय टेहू में अपनी ननिहाल में रहता है। उसका आरोप है कि क्षेत्र के ओमप्रकाश ने साथियों संग मिलकर उसे पीटा। इससे उसके चोटें आई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आगरा में रिश्तेदार के घर मिली लापता महिला

जागरण टीम, आगरा। बसई अरेला के गांव से छह दिन पूर्व लापता हुई महिला को आगरा में बोदला से बरामद कर लिया गया। वह अपने मामा ससुर के घर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। भिंड, मध्यप्रदेश निवासी महिला के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बंटी उपाध्यक्ष, मछला देवी महामंत्री बनीं

जागरण टीम, आगरा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के फतेहपुर सीकरी ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र चाहर ने बंटी सिसौदिया को उपाध्यक्ष और मछला देवी को महामंत्री बनाया है। अनिल, चोब सिह, तालेवर, जयपाल ने हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी