Road Pits in Agra: सड़क के गड्ढे न भरने पर आक्रोश, आगरा में यहां लोग बैठे सत्याग्रह पर

Road Pits in Agraपिछले दिनों दयालबाग- जयराम बाग की सड़क धंस गई थी। इसमें एक बाइक समा गई थी। इसके कुछ दिनों बाद लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक और जगह यह सड़क धंस गई। इस पर क्षेत्रीय लोगों का आक्राेश भड़क गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:22 PM (IST)
Road Pits in Agra: सड़क के गड्ढे न भरने पर आक्रोश, आगरा में यहां लोग बैठे सत्याग्रह पर
दयालबाग- जयराम बाग की धंसी सड़क। इसीको लेकर लोगों में है आक्रोश।

आगरा, जागरण संवाददाता। योगी सरकार का सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान सवालों के घेरे में है। स्थानीय अफसर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। कागजों में गड्ढा मुक्ति अभियान अंजाम तक पहुंच रहा है। हकीकत में ऐसा नहीं है। ताजनगरी की अधिकांश सड़कें 'जख्मी' हैं। लोग परेशान हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है दयालबाग- जयराम बाग रोड। यह सड़क एक महीने में पांच बार धंस चुकी है। गुस्साए क्षेत्रीय लोग आगरा प्राधिकरण व नगर निगम पर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हाे रही है। ऐसे में क्षेत्रीय लोग 'सत्याग्रह' को मजबूर हैं।

चौधरी रामवीर सिंह व सौरभ चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार से क्षेत्रीय लोग सड़क के गड्ढों के पास ही 'सत्याग्रह' पर बैठेंगे। पिछले दिनों दयालबाग- जयराम बाग की सड़क धंस गई थी। इसमें एक बाइक समा गई थी। इसके कुछ दिनों बाद लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक और जगह यह सड़क धंस गई। इस पर क्षेत्रीय लोगों का आक्राेश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने आगरा विकास प्राधिकरण के बाद नगर निगम पर धरना-प्रदर्शन किया। इस पर पूर्व में हुए गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया लेकिन इसे बीच में ही छोड़ दिया। ठीक से मिट्टी का भी भराव नहीं किया। इसके चलते इसमें अभी भी गड्ढा रह गया है। इस रोड से हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि यह सड़क पूरी तरह से खोखली हाे चुकी है। एक महीने में पांचवीं बार धंस चुकी है। इसके बावजूद इसे नये सिरे से नहीं बनाया जा रहा। दोपहिया व चार पाहिया वाहन चालक इस रोड से गुजरने में डरने लगे हैं। उन्हें लगता है कि पता नहीं, कब ये सड़क धंस जाए। 

chat bot
आपका साथी