Kumbh 2021 Mathur- Vrindavan: संत समागम में बसों पर रहेगी श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, देशभर के संतों का ब्रज में होगा आगमन

Kumbh 2021 Mathur- Vrindavan संत समागम में करीब 100 बसों की रखी जाएगी व्यवस्था। अभी नहीं हुई है ट्रेनों की घोषणा। वृंदावन में संत समागम का आयोजन 16 फरवरी को है। इस दिन वसंत पंचमी होने से मंदिरों में होली का आगाज हो जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:20 PM (IST)
Kumbh 2021 Mathur- Vrindavan: संत समागम में बसों पर रहेगी श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, देशभर के संतों का ब्रज में होगा आगमन
16 फरवरी को बसंत पंचमी पर मथुरा वृंदावन में होगा संत समागम। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जेएनएन। वृंदावन में 16 फरवरी से संत समागम शुरू हो रहा है। यमुना स्नान करने काे पूरे देश से श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं का आवागमन बसों पर ही ज्यादा निर्भर रहेगा। रोडवेज द्वारा करीब 100 बसों की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक संत समागम के लिए ट्रेनों की कोई सूची स्थानीय रेलवे प्रशासन के पास नहीं आई है। वृंदावन में संत समागम का आयोजन 16 फरवरी को है। इस दिन वसंत पंचमी होने से मंदिरों में होली का आगाज हो जाएगा। संत समागम और होली के आयोजन का आनंद लेने श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू होगा। कोरोनाकाल के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो सकती है। अभी रेलवे द्वारा केवल स्पेशल ट्रेन ही संचालित की जा रही हैं। इन ट्रेनों में केवल आरक्षण कराकर ही श्रद्धालु सफर कर सकते हैं। मथुरा से अलवर के लिए भी ट्रेन चलाई गई है, लेकिन इस ट्रेन में भी आरक्षण कराना आवश्यक है। करीब तीन-चार दर्जन स्पेशल ट्रेन ही संचालित हो रही हैं, ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों को सफर करने में परेशानी होगी। संत समागम के लिए आगरा, अलवर, जयपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, हाथरस आदि स्थानों से बसों से ही श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक होगा। संत समागम के लिए परिवहन निगम करीब 100 अतिरिक्त बस की व्यवस्था कर रहा है। श्रद्धालु अधिक होने पर बसों की संख्या में वृद्धि भी की जा सकेगी। चालक-परिचालकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन के मध्य जेनर्म की बस दौड़ाई जाएंगी। एसएस संतोष कुमार ने बताया कि संत समागम के लिए करीब 100 बसों की व्यवस्था की की जाएगी। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने पर बसों की संख्या में वृद्धि कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी