Taj Mahal: टूटा बंदी का सन्नाटा, रफ्ता-रफ्ता ही सही पर ताजमहल में लाैटने लगी रौनक

Taj Mahal 188 दिनों के बाद 21 सितंबर को ताजमहल खुलने पर आए थे 1235 पर्यटक। वीकेंड में अधिक आ रहे हैं पर्यटक रविवार को 29 हजार से अधिक पर्यटक आए। हालांकि इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी रोक के कारण विदेशी पर्यटक कम हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:11 PM (IST)
Taj Mahal: टूटा बंदी का सन्नाटा, रफ्ता-रफ्ता ही सही पर ताजमहल में लाैटने लगी रौनक
वीकेंड पर ताजमहल पर पहुंच रहे हैं सबसे अधिक पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल में रफ्ता-रफ्ता रौनक लौट रही है। 188 दिनों की रिकार्ड बंदी के बाद 21 सितंबर, 2020 को खुले ताजमहल में 1235 पर्यटक आए थे। 28 फरवरी को ताजमहल के 24599 टिकट पर्यटकों ने बुक कराए। 15 वर्ष से कम के बच्चों को मिलाकर यह आंकड़ा 29 हजार तक पहुंच गया। ताजमहल में तो भारतीय पर्यटकों के आने से रौनक लौट आई है, लेकिन कारोबार ठंडा पड़ा है। कारोबारियों को इंतजार है टूरिस्ट वीजा सर्विस और इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत का। डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 31 मार्च तक के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। इसके चलते विदेशी पर्यटक बहुत कम आ पा रहे हैं।

वीकेंड में पर्यटकों की स्थिति (फरवरी)

तिथि, पर्यटक

6 फरवरी, 13317

7 फरवरी, 17684

13 फरवरी, 19121

14 फरवरी, 23848

20 फरवरी, 19762

21 फरवरी, 22482

27 फरवरी, 21985

28 फरवरी, 24599

पर्यटकों की स्थिति

माह, भारतीय, विदेशी

अक्टूबर, 70618, 591

नवंबर, 82624, 721

दिसंबर, 126133, 938

जनवरी, 249435, 1380

फरवरी: अभी डाटा कंपाइल नहीं हुआ है।

हाईलाइटर

-17 मार्च, 2020 को बंद हुआ था ताजमहल।

-23 मार्च से स्थगित चल रही हैं इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस।

-कोरोना की वजह से 188 दिनों की रिकार्ड बंदी रही।

-21 सितंबर को खुला था ताजमहल।

-शुरुआत में पांच हजार पर्यटकों की कैपिंग रही।

-20 दिसंबर को कैपिंग को पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार किया गया।

-27 दिसंबर को कैपिंग को 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार किया गया।

-एक दिसंबर से एएसआइ ने स्मारकों में कैपिंग को आनलाइन टिकट बुकिंग तक सीमित किया।

-दो जनवरी को कोरोना काल में पहली बार टिकट विंडो खुली।

ताजमहल आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन स्मारक में कराया जा रहा है।

-वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद

भारतीय पर्यटक ताजमहल देखने अधिक आ रहे हैं, लेकिन आगरा का पर्यटन कारोबार विदेशी पर्यटकों पर अधिक आश्रित है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा 

chat bot
आपका साथी