Flight from Agra: आगरा में अप्रैल में खूब आईं फ्लाइट, मई में धीमी हुई रफ्तार, अब फिर से बढ़ने की उम्मीद

Flight from Agra कोरोना का ग्राफ गिरने के साथ ही हवाई सेवाओं को भी बहाल किया जा रहा है। इसी के तहत 19 जुलाई से अहमदाबाद फ्लाइट शुरू हो रही है। 21 जुलाई से मुंबई फ्लाइट शुरू होगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 01:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 01:37 PM (IST)
Flight from Agra: आगरा में अप्रैल में खूब आईं फ्लाइट, मई में धीमी हुई रफ्तार, अब फिर से बढ़ने की उम्मीद
आगरा के खेरिया एयर पोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते यात्री।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा-अहमदाबाद हवाई सेवा सोमवार से फिर से शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट में 55 यात्री अहमदाबाद से आगरा आए। वहीं, 78 यात्री आगरा से अहमदाबाद गए। यह फ्लाइट अप्रैल के अंत से स्थगित चल रही थी। 21 जुलाई से आगरा-मुंबई हवाई सेवा शुरू होगी।

बीते अप्रैल-मई में लाकडाउन के दौरान आगरा में एक भी फ्लाइट नहीं आई। इस साल मार्च के आखिर में अहमदाबाद, मुंबई, भोपाल और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गईं। इसके चलते अप्रैल में फ्लाइटों का ग्राफ बढ़ गया। इसी महीने कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। इसका कहर इतना बढ़ गया कि अहमदाबाद, मुंबई और भोपाल फ्लाइटें स्थगित करनी पड़ीं। सिर्फ बेंगलुरु फ्लाइट ही चालू रही। कोरोना का ग्राफ गिरने के साथ ही हवाई सेवाओं को भी बहाल किया जा रहा है। इसी के तहत 19 जुलाई से अहमदाबाद फ्लाइट शुरू हो रही है। 21 जुलाई से मुंबई फ्लाइट शुरू होगी। भोपाल फ्लाइट भी इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने स्लाट बुक करा रखा है। इस रूट पर भी शहरवासियों को जल्द ही हवाई सेवा उपलब्ध हो सकती है। इस साल अप्रैल में 120 फ्लाइटें आईं। इनमें 6,100 यात्रियों ने सफर तय किया।कोरोना के बढ़ते कहर के चलते अप्रैल के आखिर में कई फ्लाइटों पर ब्रेक लग गए। इस कारण मई में फ्लाइटों का ग्राफ थोड़ा गिरा। इस साल मई में 28 फ्लाइटें आईं। इनमें 1,653 यात्रियों ने सफर तय किया। इस महीने अहमदाबाद और मुंबई फ्लाइट शुरू होने से इस ग्राफ में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी