Love You Zindagi बनी बेसहाराें का सहारा, पढ़ें आगरा के कुछ युवाओं की अनूठी पहल
दफ्तर जाने से पहले घर-घर जाकर मांगते गायों के लिए रोटी हरी सब्जी के छिलका। फाउंडेशन के सदस्य रोजाना जमा करते हैं दो रुपये कमला नगर और मोती कटरा में शुरू किया रिक्शा। चार वर्ष पहले असहाय और बेसहारा लोगों की खिदमत करने का खाका तैयारी किया।
आगरा, सुबान खान। सेवा करना हमारे संस्कारों की पहली पहचान हैं। सेवा-भाव से समाज में प्रतिष्ठा का पात्र ही नहीं बनते, बल्कि समाज में सुंदर निर्माण और उन्नत भविष्य का प्रतीक भी बन जाते हैं। ऐसी पहचान ताजनगरी की एक मित्र मंडली बनी है। यह मंडली असहाय लोगों की सेवा ही नहीं करती, बल्कि गायों के लिए रोजाना दो और दो घंटा खर्च करती है।
आगरा के प्रांकुर जैन, अमित अग्रवाल, अनुपम कुमार, अनुज सिंघल, शिव शंकर, रोहित अग्रवाल और नितिन मंगल आपस में अच्छे दोस्त हैं। अधिकांश लोग निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। इस मित्र मंडली ने चार वर्ष पहले असहाय और बेसहारा लोगों की खिदमत करने का खाका तैयारी किया और लव यू जिंगदी फाउंडेशन की नीव रख दी। मंडली ने लोगों की सेवा का काम शुरू ही किया था, कि प्रांकुर जैन की मौसी रेनू ने उनको गायों की सेवा करने का आडिया दिया। प्रांकुर जैन यह आडिया अपनी मंडली को बताया। मंडली की मदद के लिए कमला नगर निवासी विकास गर्ग ने इन्हें रिक्शा भी दिया। मंडली ने यह वर्ष 2019 में कमला नगर में चालू कर दिया। एक वर्ष बाद मोती कटरा में दूसरा चालू कर दिया। प्रांकुर ने बताया कि सभी मित्र दफ्तर जाने से पहले चिन्हित कालोनी में घर-घर जाकर गायों के रोटी, हरी सब्जी के छिलके मांगते हैं। जिसे रिक्शा में रखकर दीवानी के सामने वाली गोशाला व रामबाग स्थित राधाकृष्ण गोशाला में पहुंचाया जाता है।
कालोनी की हुई सफाई
फाउंडेशन द्वारा गो-सेवा में यह कदम उठाने से गायों को हरा चारा व रोटी में मिल रही है। साथ ही मोती कटरा और कमला नगर साफ-सफाई रहने लगी है। लोग किचन के अवशेष को सड़क पर फेंकने के बजाय रिक्शा में रखते हैं।
दो-दो रुपये जमा करते हैं सदस्य
प्रांकुर जैन ने बताया कि सभी सदस्य रोजाना दो रुपये फाउंडेशन के खाते में जमा करते हैं। इस धनराशि से रिक्शा चलाने वाले मजदूरों की तनख्वाह दी जाती है और बची धनराशि से असहाय लोगों की मदद की जाती है।