Spy Wife: आगरा में पत्नी ने फेसबुक से खोज निकाला पति की गर्लफ्रैंड के पति का नंबर, पता चला ऐसा राज कि पहुंच गई पुलिस तक बात

Spy Wife पत्नी की दो साल से अनदेखी कर रहा था पति। पति के मोबाइल से मिली पत्नी को गर्लफ्रैंड की चैटिंग। शिकायत करने के लिए पत्नी ने खोज निकाला गर्लफ्रैंड के पति का नंबर। वहां से पता चली ऐसी बात कि पत्नी को लेनी पड़ी पुलिस की शरण।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:15 PM (IST)
Spy Wife: आगरा में पत्नी ने फेसबुक से खोज निकाला पति की गर्लफ्रैंड के पति का नंबर, पता चला ऐसा राज कि पहुंच गई पुलिस तक बात
पति के मोबाइल से मिली पत्नी को गर्लफ्रैंड की चैटिंग।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा शादी के बाद सात जनम तक साथ देने वाले पति ने दो साल से पत्नी की अनदेखी शुरू कर दी। उसकी बातों पर ध्यान नहीं देता, वह कितने भी अच्छे कपड़े पहन ले कभी तारीफ नहीं करता। वह कितना भी अच्छा घर सजा ले, पति खुश नहीं होता था। उसके हर खाने की तारीफ करने वाला पति इसे तो जैसे भूल ही गया था। पति की इन हरकतों से पत्नी को शक हो गया। एक दिन मौका पाकर उसके मोबाइल को चेक किया तो शक सही निकला। पति किसी दूसरी युवती के फेर में पड़ गया था। उसके साथ वाट्स एप चैटिंग भी यही साबित कर रही थी कि पति गर्लफ्रैंड के प्यार में पूरी तरह से डूब चुका है। इस पर पत्नी ने पति की गर्लफ्रैंड की फेसबुक एकाउंट पर जाकर उसके पति का मोबाइल नंबर खोज निकाला। उसके पति से संपर्क करने पर पत्नी को जो जानकारी मिली उसने उसे पुलिस तक पहुंचने काे मजबूर कर दिया।

मामला आगरा की रहने वाली एक शिक्षिका का है। उसका पति दवा कारोबार से जुड़ा हुआ है। शादी के बारह साल से ज्यादा हो चुके हैं। दंपती के दो बच्चे भी हैं। दोनों की जिंदगी काफी खुशी से बीत रही थी। दोनों एक दूसरे पर अटूट भराेसा करते थे।मगर, दो साल से पति के व्यवहार में आए बदलाव से पत्नी काफी परेशान रहने लगी। पति उसकी किसी बात पर ध्यान नहीं देता था। उसकी ओर से पूरी तरह से उदासीन हो चुका था। पत्नी ने उसका मोबाइल चेक किया तो सारी हकीकत सामने आ चुकी थी। पति की गर्लफ्रैंड को उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

इस पर दोनों को अलग करने के लिए पत्नी को लगा कि गर्लफ्रैंड के पति से संपर्क करना चाहिए। समस्या ये थी कि उसके पति का मोबाइल नंबर कैसे हासिल किया जाए। पत्नी ने पति की गर्लफ्रैंड के फेसबुक एकाउंट उसकी फ्रैंड लिस्ट से पति का नंबर खोज निकाला। पति से संपर्क किया तो उसने बताया कि पत्नी दो साल पहले ही उससे सारे संबंध तोड़ चुकी है। इस पर पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से कर दी। दोनों को काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। 

chat bot
आपका साथी