भोलेनाथ का अभिषेक कर उतारी रावण की आरती -फोटो

रामलाल वृद्धाश्रम के घाट पर समिति पदाधिकारियों ने मिट्टी से भगवान शंकर की मूर्ति बनाकर अभिषेक किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:55 AM (IST)
भोलेनाथ का अभिषेक कर उतारी रावण की आरती -फोटो
भोलेनाथ का अभिषेक कर उतारी रावण की आरती -फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता, आगरा। लंकापति दशानन महाराज पूजन समिति ने शनिवार को रावण दहन का विरोध करते हुए रावण की आरती उतारी। रामलाल वृद्धाश्रम के घाट पर समिति पदाधिकारियों ने मिट्टी से भगवान शंकर की मूर्ति बनाकर अभिषेक किया। रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया गया। बदलते दौर में लंकापति रावण के आदर्शों को जिदगी में शामिल करने का संकल्प लिया गया। शाम को आरती की गई। समिति संयोजक डा. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि लोगों को अपने अंदर के रावण को मारना चाहिए। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि, समिति अध्यक्ष उमाकांत सारस्वत, सुशील सारस्वत, नकुल सारस्वत, अमन सारस्वत, दीपक सारस्वत, कमल सिंह चंदेल, रामानुज मिश्रा, राजेश दुबे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी