फतेहाबाद और निबोहरा में किशोरी समेत महिला से दुष्कर्म

दोनों थानों की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया आरोपितों की तलाश जारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:10 AM (IST)
फतेहाबाद और निबोहरा में किशोरी समेत महिला से दुष्कर्म
फतेहाबाद और निबोहरा में किशोरी समेत महिला से दुष्कर्म

संसू, फतेहाबाद: तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर किशोरी समेत महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। निबोहरा के एक गांव की महिला ने बताया कि वह फीरोजाबाद के रसूलपुर स्थित अपने मायके में गई थी। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को ससुर पहुंचे। उन्होंने शाम के समय उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद ने बताया कि आरोपित हरिचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, फतेहाबाद के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियां के साथ खेत पर पशुओं के लिए घास लेने गई थी। वहां गांव का ही बुग्गी चालक पहुंचा। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। फतेहाबाद पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी

संसू, फतेहाबाद: पति के जयपुर चले जाने के बाद महिला ने घर में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। निबोहरा निवासी भूरी सिंह जयपुर में हलवाई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को जयपुर जाते समय उनकी 22 वर्षीय पत्‍‌नी कृष्णा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद वे लौट आएंगे। इसके बाद भूरी सिंह जयपुर चले गए। इधर, रात के समय कृष्णा ने कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सीओ सत्यनायण, इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि भूरी सिंह का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। शहर के लिए..रुनकता में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

संसू, रुनकता: ससुराल में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। टाउनशिप, मथुरा निवासी एहसान खान की बेटी रूबी की शादी 10 वर्ष पूर्व रुनकता क्षेत्र में हुई थी। ससुरालीजनों ने बताया कि रविवार सुबह रूबी का शव घर में पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस मोके पर पहुंच गई। मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी